Yashasvi Jaiswal: कंगारुओं के घर में यशस्वी का डंका, छक्के से लगाया शतक, नाम किए कई रिकॉर्ड

Yashasvi Jaiswal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में टीम इंडिया काफी मजबूत नजर आ रही है। पहली पारी में लड़खड़ाने के बाद भारत ने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी वापसी की है। पहली पारी में टीम इंडिया 150 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी।

लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की भारतीय गेंदबाजों ने महज 104 रन र समेट दिया। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

Yashasvi Jaiswal

पहली बारी में खाता खोले बिना पवेलियन जाने वाले यशस्वी जयसवाल ने दूसरी पारी में शतक जड़ दिया। यशस्वी की शैली का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाकर यशस्वी ने साबित कर दिया है कि वह किस कैलिबर के बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए सपने जैसा होता है।

एक दिलचस्प आंकड़ा यह है कि पर्थ में भारत के जिस भी बल्लेबाज ने शतक लगाया है, वह भविष्य में टीम इंडिया का दिग्गज बल्लेबाज बनकर उभरा है।

दिग्गजों के क्लब में शामिल

इस लिस्ट में सुनील गावस्कर,सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गज शामिल हैं। सुनील गावस्कर ने 1977, सचिन तेंदुलकर 1992, विराट कोहली 2018 में पर्थ में शतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में अब यशस्वी जयसवाल शामिल हो गए हैं।

यशस्वी जयसवाल तीनों ही फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बल्ले से साबित कर रहे हैं कि वह यहां लंबी पारी खेलने के लिए आए हैं। अपनी जबरदस्त शैली और प्रतिभा के दम पर यशस्वी दुनियाभर के गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं। भारत के लिए 23 वर्ष की आयु होने से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में यशस्वी पांचवे पायदान पर आते हैं।

सुनील गावस्कर 4 शतक, 1971
विनोद कांबली 4 शतक, 1993
रवि शास्त्री 3 शतक, 1984
सचिन तेंदुलकर 3 शतक, 1992
यशस्वी जयसवाल 3 शतक,

23 की आयु से पहले सर्वाधिक शतक

इसके साथ ही 23 वर्ष की आयु में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी यशस्वी जयसवाल शामिल हो गए हैं। इस लिस्ट में भी वह पांचवे पायदान पर आते हैं। 23 वर्ष की आयु होने से पहले सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में 4 दिग्गज बल्लेबाज शामिल हैं।

सचिन तेंदुलकर-8
रवि शास्त्री-5
सुनील गावस्कर- 4
विनोद कांबली-4
यशस्वी जयसवाल-4

नाम किए कई रिकॉर्ड

  • पहले 15 टेस्ट मैच में 1500 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज
  • भारत की ओर से सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, पहले नंबर पर चेतेश्वर पुजारा हैं, उन्होंने 28 पारियों में 1500 रन बनाए
  • ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज
  • ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+