यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के बीच में फोड़ा बम, नई टीम से जुड़ने का लिया फैसला

Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में खेल रहे यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चल पा रहा है। लगातार तीन मैच खेलने के बाद भी वह अपनी लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं। यशस्वी जायसवाल की क्षमता पर किसी को शक नहीं है और अपने दिन वह किसी भी टीम को अकेले हरा सकते हैं।

आईपीएल के बीच में ही जायसवाल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए हैरान करने वाला काम किया है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी टीम को छोड़कर किसी अन्य टीम से खेलने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि जायसवाल ने अलग रास्ता तलाश लिया है।

yashasvi jaiswal

दरअसल घरेलू क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल मुंबई की टीम के लिए खेलते हैं। अब उन्होंने एनओसी मांगी है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद वह अन्य टीम के लिए खेलने की योग्यता हासिल कर लेंगे। इंडियन एक्सप्रेस ने इसकी पुष्टि की है।

खबर में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि उन्होंने एनओसी की मांग की है और गोवा के लिए खेलने की इच्छा के कारण ऐसा किया है। मुंबई छोड़कर वह गोवा से खेलने जा रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जायसवाल के करीबी लोगों ने भी कहा है कि वह गोवा से खेलने की इच्छा रखते हैं।

23 वर्ष की उम्र में जायसवाल ने यह बड़ा कदम उठाया है। उनसे पहले मुंबई छोड़कर अर्जुन तेंदुलकर ने भी गोवा का रुख किया था। वह भी गोवा के लिए ही खेलते हैं। अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई में मौके नहीं मिल रहे थे, इस वजह से वह गोवा में चले गए थे।

Yashasvi Jaiswal ने चौंकाया

यशस्वी जायसवाल अंडर 19 के समय से ही मुंबई के लिए खेलते हुए आ रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए धमाकेदार पारी खेलने के बाद जायसवाल काफी चर्चा में आ गए। मुंबई में खेलकर अपना नाम बनाने के बाद वह टीम इंडिया में भी खेलने में सफल रहे हैं और टेस्ट टीम में ओपन करते हैं।

Yashasvi Jaiswal आईपीएल में इस बार फ्लॉप

आईपीएल में जायसवाल ने अब तक महज 3 मैच खेले हैं और प्रदर्शन खास नहीं रहा। आईपीएल में उन्होंने इस सीजन महज 34 रन ही बनाए हैं। वह शुरुआती ओवरों में ही आउट होकर वापस लौट रहे हैं और राजस्थान रॉयल्स के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+