Yashasvi Jaiswal Caste: क्या है यशस्वी जायसवाल की जाति? सोशल मीडिया की बहस हमेशा के लिए खत्म
Yashasvi Jaiswal Caste: गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले के लिए यशस्वी जायसवाल का मुंबई टीम से जुड़ना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी बनकर आया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब यशस्वी को घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर खेलते देखने का मौका मिलेगा।
खास बात यह है कि जयपुर में आईपीएल के दौरान उनके धमाकेदार खेल के गवाह बने फैंस अब उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में भी उसी मैदान पर खेलते देख पाएंगे, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

यशस्वी जायसवाल की जाति (Yashasvi Jaiswal Caste)
यशस्वी जायसवाल की कहानी संघर्ष और मेहनत की मिसाल मानी जाती है। वह उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से आते हैं और जायसवाल बनिया (वैश्य) समुदाय से संबंध रखते हैं। उनके पिता भदोही में एक पेंट की दुकान चलाते हैं। सोशल मीडिया पर कई जगह उन्हें ब्राह्मण या राजपूत बताया जाता है, लेकिन भदोही के स्थानीय सूत्रों के अनुसार वे बनिया समुदाय से हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद यशस्वी ने अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। छोटी उम्र में मुंबई आकर कठिन परिस्थितियों में रहकर क्रिकेट को अपना सब कुछ बनाया और आज वह देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज़ों में गिने जाते हैं।
Yashasvi Jaiswal GF (कौन हैं यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड )
यशस्वी जायसवाल का नाम पिछले काफी समय से मैडी हैमिल्टन (Maddie Hamilton) के साथ जोड़ा जा रहा है। मैडी यूनाइटेड किंगडम (UK) की रहने वाली हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक वे वर्तमान में वहां पढ़ाई कर रही हैं। मैडी को अक्सर यशस्वी का हौसला बढ़ाते हुए क्रिकेट स्टेडियम में देखा गया है। 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट के दौरान वे भारतीय जर्सी पहनकर यशस्वी को चीयर करती नजर आई थीं। इसके अलावा वे IPL 2024 और 2025 के मैचों में भी राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करती दिखीं।
Yashasvi Jaiswal Net Worth (कितनी है यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ)
2025 तक यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ लगभग ₹26 करोड़ से ₹31 करोड़ के बीच आंकी गई है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा IPL 2025 से आता है, जहाँ राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ₹18 करोड़ की भारी-भरकम राशि पर रिटेन किया है। इसके अलावा, वे बीसीसीआई (BCCI) के 'ग्रेड-बी' अनुबंध में शामिल हैं जिससे उन्हें सालाना ₹3 करोड़ मिलते हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications