एशियन गेम्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने यशस्वी जायसवाल, नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड
टीम इंडिया के उभरते सितारे यशस्वी जायसवाल का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जिस तरह से उन्होंने नेपाल के खिलाफ शतकीय पारी खेली है उसके बाद उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं। एशियन गेम्स में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल बन गए हैँ। उनसे पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था। यशस्वी ने महज 21 साल 279 दिन की उम्र में ही टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ दिया है। वहीं शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 साल 146 दिन की उम्र में टी-20 में शतक लगाया था।

दो बार मनाया शतक का जश्न
यशस्वी ने नेपाल के खिलाफ शतक तो जरूर लगाया लेकिन वह इस शतकीय पारी से पहले ही अपने शतक का जश्न मनाने लग गए थे। दरअसल हुआ यूं कि जब यशस्वी 95 के स्कोर पर थे तो उन्होंने स्कूप शॉट खेला और यशस्वी को लगा कि यह छक्का है और वह हेलमेट उतारकर शतक का जश्न मनाने लगे। लेकिन यह छक्के की बजाए चौका निकली। हालांकि अगली ही गेंद पर यशस्वी ने एक रन बनाकर अपना शतक पूरा किया और फिर से शतक का जश्न मनाया।
हर स्तर पर शतक
एशियन गेम्स शतक लगाने के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फर्स्ट क्लास में दोहरा शतक भी यशस्वी अपने नाम कर चुके है। इसके अलावा लिस्ट ए में भी उनके नाम दोहरा शतक है। अंडर-19 विश्वकप की बात करें तो इसमे भी उनके नाम शतक है।
पहले टेस्ट में शतक
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली है। वहीं दलीप ट्रॉफी में भी यशस्वी के नाम शतक है। इंडिया ए और विजय हजारे ट्रॉफी में भी यशस्वी जायसवाल के नाम शतक है। भारत के लिए पहले ही टेस्ट मैच में भी यशस्वी जायसवाल के नाम शतक है।
नेपाल के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त शुरुआत दी। उन्होंने 49 गेदों पर 100 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए।
सेमीफाइनल में टीम इंडिया
जायसवाल की जबरदस्त पारी की बदौलत टीम इंडिया ने नेपाल के सामने 203 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम सिर्फ 179 रन ही बना सकी। इसके साथ ही भारत ने मैच में 23 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications