शादी का वादा, फिर धोखा! यश दयाल पर महिला ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, CM से इंसाफ की गुहार
Yash Dayal accused of physical violence: भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल मुश्किल में फंस गए हैं। यश दयाल पर एक महिला ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि यश ने शादी का वादा कर उसके साथ मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार यश दयाल पर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।
पिछले 5 सालों से रिश्ते में थे दोनों (Yash Dayal accused of physical violence)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इंदिरापुरम के सर्किल ऑफिसर (CO) से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है। गाजियाबाद पुलिस को इस पर 21 जुलाई तक कार्रवाई करने का समय दिया गया है। महिला ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी।

यश दयाल ने दिया था शादी का भरोसा
इस दौरान यश ने उसे शादी का भरोसा दिया, अपने परिवार से मिलवाया और पति जैसा व्यवहार किया। इसी विश्वास के चलते वह पूरी तरह से यश पर भरोसा करने लगी। शिकायत में आगे बताया गया कि जब महिला ने यश से शादी को लेकर सवाल किए तो उसने गाली-गलौज और मारपीट की। इसके साथ ही महिला का दावा है कि यश ने उससे पैसे भी लिए और उसे भावनात्मक रूप से भी नुकसान पहुंचाया।
कई लड़कियों के साथ अफेयर का आरोप
महिला ने एफआईआर में कहा है कि यश सिर्फ उसी के साथ नहीं बल्कि कई अन्य लड़कियों को भी ऐसे ही झांसे में लेकर रिश्ते में आया और उनका भी शोषण किया। उसके पास यश के खिलाफ चैट रिकॉर्ड्स, स्क्रीनशॉट्स, वीडियो कॉल और फोटोज जैसे सबूत मौजूद हैं, जो इन आरोपों को साबित करते हैं। महिला ने मांग की है कि इस मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए और यश दयाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
इस मामले में अभी तक यश दयाल या उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वह हाल ही में आईपीएल 2025 में RCB टीम का हिस्सा थे और मैदान पर एक्टिव नजर आए थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला अब कौन सा मोड़ लेती है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications