WTC Points Table: शर्मनाक हार के बाद भारत ने गंवाया नंबर 1 का ताज, बांग्लादेश भी निकली आगे
WTC points table 2023-25 updated: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट हारने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। सेंचुरियन में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह भारत की सबसे बड़ी हार रही। इस हार के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नंबर वन के पोजीशन से भी हट गई है।
दूसरे मैच पर नजर: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला एकतरफा रहा। दक्षिण अफ्रीका ने आसानी से इस मैच को अपने नाम कर लिया। ऐसे में दोनों ही टीमों के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। भारतीय टीम को अगर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना है तो उसे दूसरे मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

भारत को हुआ बड़ा नुकसान: सेंचुरियन टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में नंबर 8 पर थी। लेकिन भारत को हराने के साथ ही अब साउथ अफ्रीका नंबर वन पर पहुंच गई है। वहीं भारतीय टीम इस हार के बाद पांचवें स्थान पर चली गई है। प्वाइंट्स टेबल में भारत बांग्लादेश से भी नीचे खिसक गई है। भारत के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है।
पांचवें नंबर पर भारत: प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो जीत के साथ पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम आ गई है। वहीं पाकिस्तान ने तीन टेस्ट में से दो मैच जीतकर दूसरे नंबर का पोजीशन अपने नाम कर ली है। पाकिस्तान के अलावा तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम विराजमान है। जबकि चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम आ गई है। बांग्लादेश ने अब तक दो मैच खेले हैं जिसमें एक टेस्ट में उसे जीत मिली है। वहीं बांग्लादेश से नीचे अब भारतीय टीम पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications