Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WTC फाइनल के लिए इन चार टीमों में जंग! भारत को दर्द देने वाली टीम लगभग रेस से बाहर

WTC points table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल से पहले श्रीलंका की टीम को एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 233 रनों से हार मिली। जिसके कारण उनकी स्थिति अंक तालिका में कमजोर हो गई है। इस हार के बाद श्रीलंका 5वें स्थान पर आ गया है। अब फाइनल में जगह बनाने के उनके सपने को एक बड़ा धक्का लगा है।

श्रीलंका को लगा बड़ा झटका

हालांकि, श्रीलंका अभी भी उन पांच टीमों में शामिल है जो फाइनल में पहुंच सकती हैं। लेकिन इस मैच में मिली हार ने उनकी राह को कठिन बना दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होता है। अब श्रीलंका को अपनी स्थिति सुधारने के लिए अगली सीरीज में शानदार खेल दिखाना होगा।

WTC points table 1

भारत को दर्द देने वाली टीम लगभग बाहर

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। इंग्लिश टीम ने 8 विकेट से बड़ी जीत हासिल की, जिससे न्यूजीलैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचने के सपने पर पानी फिर गया।

टॉप पर मौजूद हैं भारतीय टीम

भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। भारत के पास 61.11 PCT अंक हैं, जो इस समय सबसे ज्यादा हैं। यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि अन्य कोई भी टीम 60 PCT अंक से ऊपर नहीं है। टीम इंडिया के लिए यह एक मजबूत स्थिति है, लेकिन जैसा कि अंक तालिका में बदलाव हो रहे हैं, अन्य टीमें भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हराकर अपनी स्थिति मजबूत की है और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गई है। साउथ अफ्रीका का PCT अंक 59.25 है, और वे वर्तमान में भारत के करीब हैं। ऑस्ट्रेलिया जो पहले नंबर पर था अब 57.69 PCT अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका का टॉप 2 में आना भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए एक चुनौती बन सकता है।

साउथ अफ्रीका के पास बेहतरीन मौका

साउथ अफ्रीका को अभी अपने घर पर श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ कुछ मैच खेलने हैं, जो उनकी स्थिति को और मजबूत या कमजोर कर सकते हैं। वहीं, भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मुकाबले खेलने हैं, जो उनके लिए खास अहमियत रखते हैं क्योंकि ये मैच अंक तालिका में उनका स्थान बनाए रखने या सुधारने में मदद कर सकते हैं। वहीं श्रीलंका की टीम के लिए फाइनल की उम्मीद बाकी है. अभी उसके 3 मुकाबले बाकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+