Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

WTC Points Table: पॉइंट्स टेबल में भारत की फजीहत, गुवाहाटी में हारते ही पाकिस्तान ने किया ओवरटेक

WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में भारत की करारी हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को इस हार से पाकिस्तान से भी पिछड़ना पड़ा है, जो एक बड़ा झटका है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम को लाभ हुआ है और भारत को नुकसान हुआ है। 408 रनों की बड़ी हार भारतीय टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी है। इससे पहले कभी ऐसा देखने को नहीं मिला था। पिछले सात माह में भारत को पांचवीं टेस्ट हार मिली है, जो पहले कभी नहीं हुआ।

ind vs sa

भारत की पोजिशन हुई कमजोर

अंक तालिका के अनुसार भारत ने अब तक WTC में 9 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 4 जीते और 4 हारे हैं। एक मैच ड्रॉ रहा। भारत का पॉइंट परसेंटेज (PCT) सिर्फ 48.15 रह गया है-जो पाकिस्तान (50.00) से नीचे है, अब पाकिस्तान की टीम भारत से आगे है।

गुवाहाटी टेस्ट से पहले भारत टॉप-4 में बना हुआ था, लेकिन 408 रनों की शर्मनाक हार के बाद टीम का PCT तेजी से नीचे गिर गया।

भारत के लिए बजी खतरे की घंटी

लगातार हार और जीत प्रतिशत में में गिरावट से टीम इंडिया की राह और मुश्किल हो गई है। पिछली बार भी यही हुआ था। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार टेस्ट सीरीज हार की वजह से भारतीय टीम WTC फाइनल से बाहर हो गई थी। इस बार श्रीलंका और पाकिस्तान जैसी टीमें भारत से आगे हैं। नीचे दी गई तालिका में न्यूजीलैंड का नाम नहीं है क्योंकि कीवी टीम ने अभी तक कोई टेस्ट इस सर्कल में नहीं खेला है।

WTC Points Table

क्रम टीम मैच जीत हार ड्रॉ पॉइंट्स जीत प्रतिशत
1
ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 0 48 100
2
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75
3
श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
4
पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50
5
भारत 9 4 4 1 52 48.15
6
इंग्लैंड 6 2 3 1 26 36.11
7
बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
8
वेस्टइंडीज 5 0 5 0 0 0
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+