WTC Points Table: गॉल टेस्ट में जीत से टीम इंडिया की स्थिति में सुधार, अंक तालिका में किस नंबर पर टीम इंडिया

WTC Points Table: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी स्थिति जरूर बेहतर की है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। भारतीय टीम अब बांग्लादेश की पोजीशन के काफी करीब है।

गॉल में 165 रनों की जीत ने टीम इंडिया को आगे बढ़ने का मौका दिया है, लेकिन टॉप 4 में पहुंचने के लिए अभी एक और कदम उठाना होगा। भारत ने इस WTC साइकल में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं। इनमें उसे 5 मैचों में जीत मिली, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है और एक टेस्ट ड्रॉ रहा।

WTC Points Table

यही वजह है कि टीम के पास 64 अंक होने के बावजूद उसका जीत प्रतिशत 53.33 है। WTC में रैंकिंग तय करने में यही प्रतिशत सबसे अहम होता है। भारतीय टीम अब भी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर ही है, उसकी पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

चौथे नंबर पर बांग्लादेश लेकिन अंतर ज्यादा नहीं

भारत से ठीक ऊपर बांग्लादेश की टीम है। उसके 5 टेस्ट में 3 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के साथ 40 अंक हैं। उसका पॉइंट प्रतिशत 66.67 है। यानी भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय करीब 13.34 प्रतिशत अंक का अंतर है।

हालांकि भारतीय टीम ने बांग्लादेश की तुलना में दोगुने टेस्ट मैच खेल लिए हैं। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में लगातार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया अपने प्रतिशत को तेजी से ऊपर ले जा सकती है। श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में फ़िलहाल कोलंबो में भी एक मैच खेला जाना बाकी है।

श्रीलंका को भी हुआ नुकसान

गॉल में भारत से हारने के बाद श्रीलंका छठे स्थान पर है। उसके 5 मैचों में 1 जीत, 2 हार और 2 ड्रॉ हैं। टीम का पॉइंट प्रतिशत 33.33 है। भारत से हार ने उसकी स्थिति को और कमजोर किया है। अब आगे आने वाले टेस्ट में अगर भारत जीत का सिलसिला कायम रखता है, तो टॉप 4 की रेस में उसकी स्थिति काफी मजबूत हो सकती है।

क्र टीम मैच जीत हार ड्रॉ डिडक्शन अंक प्रतिशत
1
ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 0 84 77.78
2
दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75
3
न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
4
बांग्लादेश 5 3 1 1 0 40 66.67
5
भारत 10 5 4 1 0 64 53.33
6
श्रीलंका 5 1 2 2 0 20 33.33
7
इंग्लैंड 13 4 8 1 14 38 24.36
8
पाकिस्तान 6 2 4 0 8 16 22.22
9
वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+