WTC Final: फॉर्म में तो साहा थे, फिर सिलेक्टर्स ने केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर ईशान को क्यों लिया?
WTC Final: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए रिद्धिमान साहा की जगह पर ईशान किशन का चयन क्यों किया?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) के लिए जब चोटिल केएल राहुल (KL Rahul) की जगह पर रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) की जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) को लेने की घोषणा हुई तो कई लोगों को यह फैसला समझ नहीं आया। भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले अपने कई खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है जिसने कई खिलाड़ियों को टीम में आने के मौके भी दिए हैं।
अजिंक्य रहाणे एक ऐसे ही अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनको टेस्ट टीम में फिर से बुलाया गया है क्योंकि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी काफी अच्छी परफॉर्मेंस दी थी। रिद्धिमान साहा भी आई पी एल 2023 में खेल रहे हैं जहां वे गुजरात टाइटंस के लिए विस्फोटक ओपनर का रोल निभाते हैं।
साहा ने साफ कहा है कि टीम मैनेजमेंट का भरोसा उनके ऊपर है और वह खुलकर अपने शॉट खेलने के रोल में ही आते हैं। इसके चलते वे कुछ मैचों में भले ही हिट एंड मिस खिलाडी हो जाते हैं लेकिन इस करियर के इस पड़ाव में भी उन्होंने जिस तरह की पारियां आईपीएल में खेली है उसने कई लोगों को चौंकाया है।
साहा ने अपने पिछले मैच में ही 41 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली थी और गुजरात की टीम ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को 56 रनों से हराया था। साहा बेहतरीन लग रहे हैं और कीपिंग में उनकी कोई टक्कर ही नहीं है। इसके बावजूद साहा की जगह किशन को लेने के कारण पर पीटीआई से कुछ बातें पता चली है।
बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी के अंतरिम चीफ और भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर शिव सुंदर दास ने किशन को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम में सिलेक्शन को लेकर कंसिस्टेंसी को बरकरार रखा है। असल में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी ईशान किशन बैकअप विकेटकीपर थे और अब उसी फैसले को कायम रखने पर अधिक जोर देते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में भी यही काम किया गया है।
इसी रिपोर्ट के मुताबिक साहा का नाम तो किसी ने लिए तक नहीं। किशन को दूसरे विकेटकीपर के तौर पर कमेटी में पहले ही चयनित मान लिया गया था। इसलिए साहा के नाम के ऊपर कोई चर्चा ही नहीं की गई। साहा ने अपना भारत के लिए अपना अंतिम टेस्ट दिसंबर 2021 में मुंबई में खेला था।
WTC फाइनल के लिए अपडेटिड भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेटकीपर)












Click it and Unblock the Notifications