WTC Final मैच हर बार इंग्लैंड में ही आयोजित क्यों होता है? जानें इसके पीछे 4 बड़े कारण

WTC Final पिछली बार भी इंग्लैंड में ही खेला गया था। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। इसके बाद भी फाइनल मैच इंग्लैंड में ही खेला जाएगा।

Rohit Sharma

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का पिछला फाइनल मैच इंग्लैंड में खेला गया था। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेला गया था। कीवी टीम ने मुकाबले में जीत दर्ज की थी। इसके बाद अब एक बार फिर से फाइनल मैच इंग्लैंड में हो रहा है। 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच लन्दन में खेला जाएगा।

इस फाइनल मैच के बाद अगले संस्करण का फाइनल मैच भी इंग्लैंड में होगा। साल 2025 में यह मैच खेला जाएगा। अब सवाल यह भी है कि हर बार एक ही देश में क्यों फाइनल मैच का आयोजन कराया जाता है। इसके पीछे कुछ कारण भी हैं। उनके बारे में यहाँ जानकारी दी गई है।

जून में इंग्लैंड सबसे बेहतर ऑप्शन

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का विंडो जून में रखा गया है। इस समय इंग्लैंड का मौसम सही होता है। अन्य देशों में जून के माह में टेस्ट क्रिकेट होना संभव नहीं होता। भारत और आस-पास के अन्य देशों में तो गर्मी और मानसून का समय रहता है। इंग्लैंड में इस समय बारिश सबसे कम होती है। हालांकि इंग्लैंड में बारिश कभी भी हो सकती है लेकिन जून में कम होती है। इस वजह से इंग्लैंड को फाइनल मैच का वेन्यू बनाया गया है।

भारतीय दर्शकों के लिए उचित समय

भारतीय दर्शकों के लिए यह मैच डे-नाईट की तरह हो जाता है। आईपीएल में भी मैच रात तक ही चलते थे। भारतीय दर्शकों को रात 11 बजे तक मैच देखने की आदत है। सबसे ज्यादा दर्शक भारत से ही मिलते हैं। ऐसे में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट वाला समय सही है। अगर यही मैच ऑस्ट्रेलिया में होता, तो सुबह 5 बजे मुकाबला होता, उस समय भारत में सभी सो रहे होते हैं। वेस्टइंडीज में तो देर रात तक मैच शुरू होता। इस वजह से इंग्लैंड सही ऑप्शन दिखाई देता है।

जून में टूरिस्ट इंग्लैंड आते हैं

इंग्लैंड में जून के महीने में टूरिस्ट काफी ज्यादा आते हैं। ऐसे में उनको स्टेडियम तक खींचने के लिए आईसीसी ने इंग्लैंड को वेन्यू बनाया। हर देश के नागरिक इंग्लैंड में रहते हैं और पर्यटकों का सीजन भी होता है। इस वजह से स्टेडियम में भीड़ जुटाने में कोई समस्या नहीं होती। इसके अलावा इंग्लैंड में हर देश के फैन्स रहते हैं.

ब्रॉडकास्ट व्यूअरशिप

आईसीसी का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर भारत का स्टार स्पोर्ट्स है। अब भारतीय दर्शकों को टीवी पर लाने के लिए उनको एक ऐसे समय में मैच दिखाना होगा, जिसमें कोई परेशानी न हो। इंग्लैंड में मैच आयोजित कराने से ज्यादा से ज्यादा दर्शक टीवी पर आ सकते हैं। शाम के बाद हर कोई अपने घर में होता है, ऐसे में ब्रॉडकास्टर को अच्छी व्यूअरशिप मिलती है। सबसे ज्यादा दर्शक भारत से ही आते हैं। चैनल को भी दर्शकों की अच्छी संख्या के कारण बिजनेस मिलता है। इन सब वजहों से इंग्लैंड को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का वेन्यू बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+