WTC Final: भारतीय टीम बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर क्यों खेल रही? जानें इसका कारण

WTC Final: भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर खेलने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया ने बालासोर ट्रेजडी के कारण ऐसा किया है।

Indian Team

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे सीजन का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हो गया। इंग्लैंड के लन्दन में द ओवल स्टेडियम में यह मैच शुरू हुआ। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

मैच से पहले भारतीय टीम ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। मौन रखते हुए टीम इंडिया ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। फील्डिंग करने के लिए आई टीम इंडिया ने इसके अलावा बाजुओं पर काली पट्टी भी बाँधी। भारतीय टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और अम्पायरों ने भी काली पट्टी बाँधी है।

ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में 250 से भी ज्यादा लोगों की जान गई थी। काफी लोग घायल हुए थे। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के बच्चों को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने फ्री में शिक्षा मुहैया कराने की घोषणा की है।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। उमेश यादव, शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर टीम में खेल रहे हैं। अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। हरे विकेट को देखते हुए ज्यादा सीम गेंदबाजों को शामिल किया गया।

उमेश यादव, शमी, सिराज और ठाकुर सभी के पास स्विंग कराने की क्षमता है। ऐसे में शुरुआती नमी का लाभ लेने के लिए भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय टीम में बतौर कीपर केएस भरत को शामिल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+