WTC Final: ट्रेविस हेड का तूफानी अर्धशतक, दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय गेंदबाजों को धोया

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाये। वह अपने इसी अंदाज के लिए ही जाने जाते हैं।

WTC Final

WTC Final: भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने चायकाल तक 3 विकेट पर 170 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के बीच एक भागीदारी हुई। दूसरा सेशन समाप्त होने तक स्मिथ 33 और ट्रेविस हेड 60 रन बनाकर क्रीज पर थे।

लंच के बाद जब खेल एक बार फिर से शुरू हुआ, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा। उनके धाकड़ बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन 26 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। लाबुशेन को मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड करते हुए वापस पवेलियन की राह दिखा दी। इस समय कुल स्कोर 76 रन था।

तीसरा विकेट गिरने के बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने मोर्चा संभाला। हेड बाद में आए लेकिन तेजी से बल्लेबाजी की। उनका स्वभाव ही तेज बल्लेबाज का है। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए देखते ही देखते पचास रनों की भागीदारी कर डाली।

चायकाल के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 170 रनों का स्कोर हासिल कर लिया था। ट्रेविस हेड इस समय 75 गेंदों में 60 रन बनाकर क्रीज पर थे। हेड ने 10 शानदार चौके जड़े। उनके साथ स्टीव स्मिथ खड़े थे। वह अपने अंदाज में खेलते हुए 33 के निजी स्कोर पर नाबाद थे।

दूसरे सेशन में टीम इंडिया को एक विकेट मिल गया लेकिन उसके बाद लगभग दो घंटे तक इंतजार ही करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने इस सेशन में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 97 रन बनाये। इस तरह टीम इंडिया के गेंदबाजों की इस सेशन में जमकर धुनाई हुई और इसका क्रेडिट ट्रेविस हेड को जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+