WTC Final: रिकी पोंटिंग ने भारत की प्लेइंग 11 पर उठाया सवाल, कहा अश्विन को क्यों नहीं खिलाया?

WTC Final: भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में कुछ कमाल किया लेकिन बाद में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाये।

Ricky Ponting

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा। चार तेज गेंदबाजों को खिलाया गया। पिच से फायदा उठाने के लिए ऐसा किया गया। जडेजा को बतौर स्पिनर टीम में शामिल किया गया। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर रिकी पोंटिंग ने प्रतिक्रिया दी है।

रिकी पोंटिंग ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि भारतीय टीम पहली पारी में गेंदबाजी आक्रमण के जाल में फंस गई। मैं हैरान इसलिए हुआ क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में काफी लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज हैं और अश्विन को बाहर कर दिया गया। इस टेस्ट मैच में बाद में जडेजा की तुलना में अश्विन काफी बेहतर गेंदबाजी करते, मुझे इस बारे में कोई शक नहीं है।

पोंटिंग ने कहा कि अश्विन को टीम में शामिल करना था। शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव में से किसी एक को लेने के बारे में सोचा जा सकता था। शमी और सिराज जैसे स्ट्राइक गेंदबाजों को रेस्ट देने के लिए मेरा यही विचार रहता। कुछ ओवरों के लिए आप जडेजा के पास भी जा सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि गेंदबाजों को समझना होगा कि आपको ओवल में हर बार मार पड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि इंडिया 60 फीसदी गेंदबाजी ऊपर करते हैं तो उनको ड्राइव शॉट ही पड़ने वाले हैं। गेंदबाजों को यह बात स्वीकार करनी पड़ेगी।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। ट्रेविस हेड ने पहले दिन 106 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेल दी। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बनाया था लेकिन हेड ने इसे हटा दिया।

हेड और स्मिथ मिलकर स्कोर को 76/3 से 327 तक लेकर चले गए। दोनों के बीच बड़ी भागीदारी हुई है और यह दूसरे दिन की शुरुआत में फिर से देखने को मिलेगी। भारतीय गेंदबाजों को दूसरे दिन कुछ कमाल करने की आवश्यकता होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+