'ऑस्ट्रेलियाई टीम चुस्त और भारत सुस्त,' मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया की फील्डिंग पर कही तीखी बात
भारतीय टीम के फील्डिंग को कैफ ने खराब बताया है।
Mohammed Kaif on Indian fielding: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम से हुई गलतियों की तरफ हर कोई इशारा कर रहा है। बातें हो रही हैं और विश्लेषण भी सामने आ रहे हैं। मोहम्मद कैफ ने दोनों टीमों की फील्डिंग को लेकर अहम बयान दिया है।
कैफ ने ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग को भारत से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैदान पर ज्यादा चुस्त दिखाई दे रही थी। कंगारुओं ने अपने पास आए मौकों का लाभ बखूबी उठाया।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार कैफ ने स्लिप फील्डिंग को अहम मानते हुए कहा कि यहाँ कॉर्डिनेशन ख़ास होता है क्योंकि स्लिप एक अहम पोजीशन है। इंग्लैंड में गेंद मूव ज्यादा होती है इस वजह से ज्यादातर आउट विकेट के पीछे होते हैं। इस वजह से स्लिप का फील्डर हर समय गेम में अहम होता है।
कैफ ने कहा कि आप कैच मिस नहीं कर सकते। मैदान पर जाने से पहले आपको इन चीजों का हल निकालना होता है। पुजारा स्लिप में पैड पहनकर खड़े थे। इसे लेकर कैफ ने कहा कि यह सुस्ती दर्शाता है। फील्डर सोचता है कि स्लिप में कैच नहीं आएगा। खेल के अहम क्षणों में भारत किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं कर सकता था।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि पैड पहनने से आप ज्यादा हिल नहीं सकते और पूरी तरह से झुक भी नहीं सकते। ये ऐसी गलतियाँ हैं जिनको मैंने पहली बार नहीं देखा है। इस तरह की चीजें पहले भी होती दिखी हैं। कोई भी इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देता है।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस अहम मैच में भारत की स्लिप फील्डिंग भी खास नहीं थी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की टीम मुस्तैदी के साथ मैदान पर थी। स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने अपने शानदार कैच लेकर मजबूत फील्डिंग का अहसास करा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications