WTC Final 2023: रोहित शर्मा ने लाइव मैच में खोया आपा, साथी खिलाड़ी को दी सरेआम गाली, और फिर..
Rohit Sharma Abuses: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर काफी गुस्से में नजर आए।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लाइव मैच के दौरान अपनी एक हरकत के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने मैच के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को खुलेआम गाली दे दी। रोहित का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित ने दी गाली: ऐसा पहली बार नहीं जब कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर बेकाबू नजर आए हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर खिलाड़ियों को गाली देते नजर आ चुके हैं। रोहित शर्मा ने मैच के दौरान अपने ही खिलाड़ियों से कहा..क्या यार तुम लोग....इसके बाद रोहित ने गाली दी थी। वीडियो में गाली होने के कारण हम खबर में उस वीडियो का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।
फैंस के निशाने पर रोहित: गाली देने के कारण कप्तान रोहित शर्मा क्रिकेट फैंस के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस द्वारा रोहित शर्मा को ट्रोल किया जा रहा है। फैंस रोहित को इस हरकत के लिए काफी फटकार लगा रहे हैं। फैंस के मुताबिक टीम के लीडर के मुंह से इस तरह की गाली देना शोभा नहीं देता है।
विकेट नहीं मिलने से हताश: भारतीय टीम को पहला विकेट चौथे ओवर में ही मिल गया था। लेकिन इसके बाद खबर लिखे जाने तक 72 ओवर बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय गेंदबाज अब तक सिर्फ तीन ही विकेट ले सके हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय टीम की पहुंच से मैच को दूर करने का काम कर रहे हैं।
हेड ने जड़ा शतक: ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड शतक लगा चुके हैं। स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 200 से अधिक रनों की साझेदारी निभा ली है। भारत इस फाइनल मुकाबले में वापसी करने को बेकरार है। लेकिन टीम को गेंदबाजों का साथ नहीं मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications