WTC Final: तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने हासिल की बड़ी बढ़त, भारतीय टीम के ऊपर हार का खतरा
WTC Final: रहाणे और शार्दुल ठाकुर की शतकीय भागीदारी ने टीम इंडिया को फॉलोऑन से बचा लिया। ऑस्ट्रेलिया इस मैच में अब काफी आगे है।

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने शिकंजा कस दिया। स्टंप्स तक दूसरी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 123 रन बनाये। लाबुशेन 41 और कैमरन ग्रीन 7 रन बनाकर क्रीज पर थे। ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 296 रन की बढ़त हो गई है।
दिन की शुरुआत में ही टीम इंडिया की स्थिति खराब हो गई। केएस भरत को बोलैंड ने महज 5 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इस समय टीम इंडिया का कुल स्कोर 152 रन था। यहाँ से अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने लंच तक विकेट नहीं गिरने दिया।
रहाणे ने फिफ्टी जमाई और शार्दुल ठाकुर के साथ मिलकर शतकीय भागीदारी के। लंच के बाद आते ही रहाणे आउट हो गए। वह 89 के निजी योग पर चलते बने। उनके बाद शार्दुल ठाकुर भी फिफ्टी जड़कर 51 के स्कोर पर आउट हुए। ठाकुर ने ओवल में लगातार तीसरी बार फिफ्टी जमाई। विदेशी बल्लेबाजों में ब्रैडमैन और एलेन बॉर्डर ही ऐसा कर पाए थे।
भारतीय टीम लंच के बड़ा 296 के कुल स्कोर पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 173 की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा स्टार्क, बोलैंड और ग्रीन के खाते में भी 2-2 विकेट आये।
जवाब में खेलते हुए दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। डेविड वॉर्नर 1 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद उस्मान ख्वाजा 13 के निजी स्कोर पर उमेश यादव का शिकार बने। लाबुशेन और स्मिथ ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच स्मिथ 34 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने।
पहली पारी में तेज शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड इस बाद भी अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन इसे बरकरार नहीं रख पाए। वह 18 के निजी स्कोर पर जडेजा का शिकार बन गए। इन सबके बीच लाबुशेन क्रीज पर टिके रहे। खेल समाप्त होने तक वह 41 रन बनाकर नाबाद रहे। कैमरन ग्रीन 7 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 123 रन बनाते हुए कुल 296 की बढ़त हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications