WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में हुआ यशस्वी जायसवाल का चयन, रोहित के साथ पकड़ी इंग्लैंड की फ्लाइट
WTC Final 2023 Update Squad: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले के तहत यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम में चुना गया है। यह पहली बार है जब यशस्वी को इंडियन कॉल आया है।

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) डोमेस्टिक क्रिकेट में पिछले सीजन से बहुत अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने आईपीएल (IPL 2023) के मौजूदा सीजन में भी उसी तरह का प्रदर्शन करके भारतीय टीम में अपनी पहली कॉल हासिल कर ली है। (Photo- Yashasvi Jaiswal Instagram)
21 साल के बाएं हाथ के सनसनीखेज बल्लेबाज को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबले की टीम में एक स्टैंडबाई खिलाड़ी के तौर पर शामिल कर लिया गया है। यहां जायसवाल ने रुतुराज गायकवाड का स्थान लिया है।
गायकवाड जून के पहले सप्ताह में अपनी शादी के चलते क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और जायसवाल ने उनको रिप्लेस कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम में खेलते हुए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाला यह युवा कप्तान रोहित शर्मा के साथ इंग्लैंड की उड़ान पकड़ चुका है।
जायसवाल ने रविवार की रात रोहित के साथ इंग्लैंड के लिए फ्लाइट पकड़ी और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कप्तान के साथ फोटो क्लिक करते हुए इस बात की पुष्टि की कि उनका भारतीय टीम में एक स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर चयन हो चुका है और वे डब्ल्यूपीसी फाइनल 2023 के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए हैं।
भारतीय टीम 7 जून को ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना ये फाइनल मुकाबला खेलेगी। जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 625 रन बनाए और बहुत ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की।
भारतीय टीम तीन बैच में इंग्लैंड रवाना होने की होने की प्लानिंग के तहत जा रही है जहां पहले बैच में रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी पहुंच चुके हैं। दूसरा बैच सोमवार को पहुंच जाएगा।
अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के फाइनल मैच होने के चलते मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा भारत में मौजूद हैं। वह भी एक-दो दिनों में इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे। आज आईपीएल फाइनल मैच हो रहा है क्योंकि 28 मई को यह मैच पूरी तरह बारिश के कारण धुल गया था।
WTC Final 2023 के लिए भारतीय टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत (कीपर), शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, ईशान किशन (कीपर), चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव।
रिजर्व: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव












Click it and Unblock the Notifications