WTC Final: सुनील गावस्कर ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, लगभग इसी इलेवन के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

IND vs AUS WTC Match: सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियशिप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की भविष्यवाणी की है। ये मुकाबला 7 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में होगा।

WTC Final 2023:

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बात की है। सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के लिए जो प्लेइंग इलेवन दी है वह काफी अपेक्षित है।

इसमें किसी तरह का कोई ट्विस्ट नहीं है क्योंकि यह सीधी सिंपल टीम है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि यह टीम बेस्ट नहीं हो सकती क्योंकि बहुत ज्यादा चांस है कि टीम इंडिया 7 जून को शुरू होने जा रहे इस मुकाबले में यही टीम लेकर उतरे।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के को 'फॉलो द ब्लू' शो पर बात करते हुए कहा, "मैं ओपनिंग में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के साथ जाना चाहूंगा। नंबर 3 पर चेतेश्वर पुजारा होंगे, नंबर चार पर विराट कोहली और नंबर पांच पर अजिंक्य रहाणे होंगे।"

गावस्कर ने नंबर 6 को थोड़ी चिंता की बात बताई है क्योंकि यहां विकेटकीपर हैं जो या तो एस भरत होंगे या फिर ईशान किशन। ऋषभ पंत के बिना दोनों ही गैर अनुभवी हैं। गावस्कर का मानना ही ईशान किशन के पास अनुभव और भी कम है और भरत लगातार टेस्ट मैच खेल रही है तो इस नंबर पर केएस को रख सकते हैं। भरत को बल्लेबाजी में अभी भी खुद को साबित करना बाकी है।

गावस्कर आगे कहते हैं, "अगर खिला हुआ चमकीला दिन है तो आप नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा और 8 पर रविचंद्रन अश्विन के साथ जा सकते हैं।"

सुनील गावस्कर ने अपने तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के नाम बताएं और तीसरे संभावित तेज गेंदबाज के तौर पर ठाकुर का नाम लिया। भारतीय टीम के पास उमेश यादव भी हैं लेकिन गावस्कर ने उनका नाम नहीं लिया है।

सुनील गावस्कर की प्लेइंग 11 इस प्रकार है- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+