WTC final 2023: 'शुभमन गिल की जगह स्मिथ होता तो अंपायर नॉट आउट देता', रवि शास्त्री ने लाइव मैच में खोली पोल

WTC final 2023, Ravi Shastri: शुभमन गिल के आउट होने के साथ ही खराब अंपायरिंग की चर्चाएं भी तेज हो गई है।

IND vs AUS WTC 2023 Final, 444-run target: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारत ने धमाकेदार अंदाज में पारी का आगाज किया। कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तेज गति से टीम के लिए रन बनाने का काम किया। हालांकि, शुभमन गिल रोहित शर्मा के साथ ज्यादा समय तक बल्लेबाजी में साथ नहीं दे सकें।

गिल के आउट पर बवाल: स्कॉट बौलेंड की गेंद पर स्लिप में कैमरन ग्रीन ने शुभमन गिल का डाइव मारते हुए कैच पकड़ा। मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर से इसका फैसला मांगा। थर्ड ने अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद शुभमन गिल को आउट करार दिया। स्क्रीन पर आउट शो होने के साथ ही इस फैसले पर भारतीय क्रिकेट फैंस ने सवाल खड़े करने भी शुरू कर दिए।

WTC final 2023

शास्त्री ने कही बड़ी बात: टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में शुभमन गिल के आउट होने के बाद रवि शास्त्री ने लाइव मैच में ही इस फैसले को गलत करार दे दिया। अंग्रेजी कमेंट्री करते समय शास्त्री ने कहा कि अगर शुभमन गिल की जगह यहां स्टीव स्मिथ खेल रहे होते तो थर्ड अंपायर उन्हें नॉट आउट करार देता। ऐसा बोलकर वो हंस पड़ते हैं।

मजाक में कही बात: रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में ऑस्ट्रेलिया की चुटकी ली। रवि शास्त्री की इस बात से क्रिकेट फैंस भी सहमत नजर आए। वह लगातार सोशल मीडिया पर रवि शास्त्री को सपोर्ट कर रहे हैं। रवि शास्त्री के अलावा कई भारतीय दिग्गजों ने शुभमन गिल के इस विकेट पर निराशा जाहिर की है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने तो थर्ड अंपायर को अंधा तक करार दे दिया।

352 रन पीछे भारत: भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल करने से 352 रन दूर है। भारत ने दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है। 41 के स्कोर पर भारत को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा, जिसे लेकर बहस बनी हुई है। वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी 43 रन बनाकर नाथन लियोन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू का शिकार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+