WTC Final, IND vs AUS: टेस्ट क्रिकेट क्यों है इस खेल का 'अल्टीमेट फॉर्मेट'

Test Cricket in Hindi: टेस्ट क्रिकेट की कौन सी खासियत इसे खेल का सबसे अल्टीमेट फॉर्मेट बनाती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के अवसर पर आइए जानते हैं इसका कारण।

WTC Final 2023, India vs Australia

IND vs AUS Test Cricket: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी 7 जून को इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबला खेला जाएगा। टेस्ट मैचों के 146 साल के इतिहास में इस फॉर्मेट ने अपनी विशेष जगह अभी भी बरकरार रखी है। आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के जरिए प्रत्येक टेस्ट मैच को एक महत्व देने की कोशिश की है और खिलाड़ियों और टीमों व दर्शकों के लिए इस खेल को दिलचस्प बनाने की शानदार कोशिश की है।

टेस्ट क्रिकेट को मिल रही तमाम चुनौतियों के बावजूद इस मामले में कोई शक नहीं है कि यह फॉर्मेट आज भी क्रिकेट में अल्टीमेट है। इसका कोई तोड़ नहीं है। टेस्ट क्रिकेट के जैसा 'टेस्ट' आपका कोई और फॉर्मेट नहीं लेता। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट क्यों एक क्रिकेटर के लिए इतना महत्वपूर्ण होता है।

ये है असली टेस्ट-

यह किसी अन्य फॉर्मेट की तुलना में आपकी जीवटता की परीक्षा लेता है। यहां खिलाड़ी को मानसिक और शारीरिक इम्तिहान से लगातार 5 दिन तक गुजरना होता है। जो खिलाड़ी वास्तव में मजबूत कैरेक्टर का है वही टेस्ट क्रिकेट में स्टार बनता है। यहां तुक्केबाजी की गुंजाइश बहुत कम है।

 India vs Australia

टेस्ट मैच की जीत यादगार होती है-

एक टेस्ट मैच लंबे समय तक चलता है जिसके चलते एक खिलाड़ी व खेल प्रेमी के लिए उस मुकाबले का रिजल्ट वनडे और टी-20 मैचों के परिणामों की तुलना में कहीं अधिक लंबे समय तक यादगार बना रहता है। एक टेस्ट सीरीज की फेमस जीत आपको लंबे समय तक याद रह सकती है और हो सकता है आप कभी उसको भूल ही ना पाएं।

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 दशक की शुरुआत में गजब की घरेलू सीरीज जीती थी। हरभजन ने हैट्रिक लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। भारतीय क्रिकेट टीम ने शुरुआती मुकाबला हारने के बावजूद अंतिम दो मैच जीतने में जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी। इसी दौरान लक्ष्मण व राहुल द्रविड़ के बीच यादगार साझेदारी हुई थी। कोलकाता के ईडन गार्डन में लक्ष्मण की 281 रनों की पारी आज भी याद है।

ऐसे ही विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में पहली बार आया था, वह भी आज लोगों को याद है। इस सीरीज के अगली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत ने पहले टेस्ट मैच में 36 रनों पर ढेर होने के बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में सीरीज में विजयी वापसी की थी। यह कभी ना भूलने वाली जीत थी।

तकनीक व स्किल का टेस्ट-

टेस्ट क्रिकेट 5 दिन चलता है जहां सभी फील्डर एक बल्लेबाज को आउट करने के लिए आसपास खड़े होते हैं। एक बेहतरीन तकनीक के जरिए ही आप नई गेंद का सामना कर पाते हैं और पुरानी गेंद की रिवर्स स्विंग को झेल पाते हैं। टर्निंग पिच पर बने रफ पर सांप की तरह घूमती स्पिन का सामना करने के लिए बेजोड़ तकनीक और स्किल दोनों की जरूरत होती है।

ऐसे में टेस्ट मैच आप आपके अंदर के क्रिकेटर का वास्तविक टेस्ट लेता है। T20 क्रिकेट में बहुत धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले कई बार टेस्ट मैचों में फेल हो जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज व गेंदबाज की मानसिक और शारीरिक परीक्षा होती है।

 India vs Australia

टेस्ट मैचों के उतार-चढ़ाव-

इस फॉर्मेट में सेशन दर सेशन अलग रणनीति के साथ खिलाड़ी मैदान में आते हैं। किसी सेशन में कोई टीम हावी होती है तो किसी से कोई टीम हावी हो जाती है। जो टीम ज्यादा सेशन जीतती है, उसके पक्ष में आमतौर पर टेस्ट चला जाता है। लेकिन कुछ ऐसे नाटकीय घटनाक्रम भी होते हैं जहां कम सेशन जीतने के बावजूद टीम विजेता बनकर जाती है। ऐसा अक्सर अंतिम दिन के उतार-चढ़ाव पर होता है, जहां सबसे महत्वपूर्ण और मैच में फर्क करने वाले सेशन जीते जाते हैं।

टेस्ट के अंतिम दिन आमतौर पर बहुत ही दिलचस्प बन जाते हैं। अब टीमों के खेलने के बदलते अंदाज से टेस्ट मैचों के नतीजे निकलने लगे हैं जिसके चलते यह फॉर्मेट उतार-चढ़ाव की जितनी डोज देता है, उतना कोई और फॉर्मेट नहीं देता।

टेस्ट क्रिकेट ही असली महानता है-

आप किसी भी क्रिकेटर से पूछिए, वह टेस्ट क्रिकेट खेलना अपना सपना बताएगा। यह बात अलग है कि आज के समय में वित्तीय समस्याओं और T20 लीग के लुभावने ऑफर के चलते खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत तेजी से अपनी जगह को खोते होते जा रहे हैं। लेकिन, करियर के अंत में जब आंकड़ों की बात आती है तो वे केवल टेस्ट रिकॉर्ड होते हैं जो खिलाड़ी की महानता को सही मायनों में बयां कर पाते हैं।

दिग्गज क्रिकेटर आज भी युवाओं को कहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट खेल कर आप छोटे फॉर्मेट में तो एडजस्ट कर लेंगे, लेकिन छोटे फॉर्मेट से खेलकर आप लंबे फॉर्मेट के बड़े खिलाड़ी नहीं बन सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+