WTC Final 2023: कौन हैं माइकल नेसर जिन्होंने 33 साल की उम्र में फिर से बनाई ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह
WTC Final Match in Hindi: कौन है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जोश हेजलवुड की जगह आने वाले माइकल नेसर जिन्होंने 33 साल की उम्र में अहम मैच के लिए बनाई जाए।

WTC Final Australia Team: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Team) को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि कंगारू तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) समय रहते फिट नहीं हो पाए हैं। हेजलवुड से ऑस्ट्रेलिया बड़े मुकाबलों में बड़ी ही उम्मीद करती है लेकिन अब भारतीय टीम को इस गेंदबाज का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कंगारू स्क्वायड में हेजलवुड की जगह 33 साल के मीडियम फास्ट बॉलर माइकल नेसर (Michael Neser) को शामिल किया गया है जिनका बॉलिंग आलराउंडर के तौर पर रोल है। 33 साल की उम्र में एक बड़े मंच पर मौका पाना नेसर के लिए बड़ी बात है।
यह खिलाड़ी अभी तक दो टेस्ट मैच खेल चुका है जिसमें उन्होंने 16.71 के औसत के साथ 7 विकेट चटकाए हैं। नेसर ने दिसंबर 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और पिछले साल दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था। नेसर ने टेस्ट मैचों में 18.6 की औसत के साथ 56 रन भी बनाए हैं।
नेसर इसके अलावा दो वनडे मैच भी खेल चुके हैं। अगर डोमेस्टिक रेड बॉल क्रिकेट की बात करें तो नेसर ने 96 फर्स्ट क्लास मैचों में 23.5 के शानदार औसत के साथ 347 विकेट लिए हैं। वे 26.78 की औसत से 3080 रन बना चुके हैं।
आंकड़े दर्शाते हैं कि इस खिलाड़ी में दम तो है। बस देखने वाली बात होगी कि उनको मौका मिलेगा या नहीं क्योंकि स्कॉट बोलेंड फिलहाल प्लेइंग 11 में जगह बनाने के ज्यादा करीब नजर आते हैं। मजेदार बात यह है नेसर ने 10 साल पहले आईपीएल में भी डेब्यू किया था लेकिन उसके बाद उन्हें मौका नहीं मिल पाया।
नेसर 2013 सीजन में पंजाब किंग्स की टीम के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले थे। नेसर काउंटी क्रिकेट में ग्लोमोर्गन टीम से खेल कर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम जोश हेजलवुड की उपलब्धता को लेकर पहले ही असमंजस में थीस इसलिए नेसर और सीन एबोट को काउंटी क्रिकेट से वापस ऑस्ट्रेलियाई टीम में बुला लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications