WTC Final 2023: टॉप फॉर्म में मौजूद शुभमन गिल इंग्लिश कंडीशन में करेंगे संघर्ष, ग्रेग चैपल ने बताया कारण
WTC Final 2023: ग्रेग चैपल ने इंग्लिश परिस्थितियों में शुभमन गिल को आने वाली परेशानियों के बारे में बात की है। आइए देखते हैं गिल के सामने किस तरह की चुनौतियां होंगी।

World Test Championship in Hindi: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ग्रेग चैपल का मानना है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में कंगारू गेंदबाजी के सामने शुभमन गिल (Shubman Gill) को दिक्कतें आएंगी। गिल बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उनको 7 जून को लंदन में ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा मुकाबला खेलना है।
23 साल के गिल की फॉर्म को एक तरफ रखते हुए ग्रेग चैपल ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने इंग्लिश परिस्थितियों में गिल को वही दिक्कतें आने वाली है जो किसी भी बल्लेबाज को इन हालातों में आती।
चैपल ने बैकस्टेज विद बोरिया पर बात करते हुए कहा, "मैं ज्यादा डिटेल में नहीं जाना चाहूंगा। लेकिन मुझे यकीन है आस्ट्रेलियन क्रिकेटर ने भी वही चीजें देखी होंगी जो मैंने देखी है। जब गेंद ऑफ स्टंप पर आती है तो गिल को शुरुआत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। अगर गेंद वहां पर बाउंस करती है तो गिल के बल्ले से विकेट के पीछे किनारा निकल सकता है।"
"लेकिन गिल बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और अगर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ढंग से बॉलिंग नहीं की तो उन्हें गलती का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।"
चैपल भारत के पूर्व कोच भी रह चुके हैं और उनका कहना है कि तेज गति से गेंद डालने वाले खिलाड़ी गिल को परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा जोश हेजलवुड भी अच्छा बाउंस निकालकर गेंदबाजी करते रहे हैं, लेकिन हेजलवुड अगर नहीं हैं तो स्कॉट बोलेंड भी गिल को परेशान कर सकते हैं।
चैपल कहते हैं कि, तेज गति के गेंदबाज किसी को भी परेशान कर सकते हैं क्योंकि जब गति होती है तो बल्लेबाज आउट होने की संभावनाएं हैं। अगर हेजलवुड फिट हैं तो ठीक है, वरना बोलेंड भी किसी भी बल्लेबाज को तंग करते हैं। उन्हें पता है कि इंग्लिश कंडीशन में कैसी कॉलिंग करनी है।
हालांकि ग्रेग चैपल गिल की तारीफ करने से नहीं चूकते और भारतीय क्रिकेट की सराहना करते हैं जो दुनिया के किसी और देश की तुलना में अपने युवा खिलाड़ियों को बढ़िया तरीके से डेवलप कर रहा है। चैपल के मुताबिक गिल अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी उनका बल्ला काफी बोलता है।












Click it and Unblock the Notifications