IND vs AUS के बीच हुआ WTC Final मैच बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टेस्ट मुकाबला
आईसीसी इवेंट्स के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) ने खुलासा किया है कि हाल ही में संपन्न हुआ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) मुकाबला सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टेस्ट मैच साबित हुआ है।
यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था जिसको कंगारुओं ने 209 रनों से जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया खिताब अपने नाम किया है।

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा बताया गया है कि इस मुकाबले की रेटिंग पिछले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 की तुलना में 32% ज्यादा थी। पिछला फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड में ही खेला गया था।
स्टार स्पोर्ट्स ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के दौरान 14.4 बिलियन मिनट्स को क्लॉक किया है, जिसने भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
इस दौरान स्टार स्पोर्ट्स के वक्ता ने बताया, 'हमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में एक और मील का पत्थर हासिल करते हुए काफी गर्व हो रहा है। फैंस ने जिस तरह का रिस्पांस दिया है, यह बताता है कि इस खेल को उन तक लोगों तक पहुंचाने में हमारा प्रयास फैंस के द्वारा सराहा जा रहा है। स्टार स्पोर्ट्स के मार्केटिंग अभियान जबरदस्त रहे हैं, हमारे स्टैंडर्ड सबसे ऊंचे रहे हैं, और हमारे ग्राउंड ब्रेकिंग प्रोग्राम पूरे देश में स्पोर्ट्स के फैंस के लिए शानदार खेल को शानदार तरीके से परोसने का काम करते रहे हैं।'
इस तरह से स्टार स्पोर्ट्स के लिए एक और रिकॉर्ड बनाने वाला मैच आया है क्योंकि खेलों के इस प्रमुख लाइव ब्रॉडकास्टर ने पहले भी विभिन्न फॉर्मेट और टूर्नामेंट के जरिए व्यूअरशिप के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
आगे भी एक्शन पैक्ड भारतीय क्रिकेट कैलेंडर सेट है, जिसमें एशिया कप 2023, आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 और भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा शामिल है, जिसके जरिए स्टार स्पोर्ट्स और ज्यादा क्रिकेट फैंस को अपने साथ जोड़ने के लिए कोशिश करता रहेगा। नए और टूटते रिकॉर्ड के जरिए उन्हें प्रोत्साहन भी मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications