WTC 2025-27: बांग्लादेश पर जीत के बाद श्रीलंका ने लगाई लंबी छलांग, जानें भारत का हाल
WTC 2025-27 Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की शुरुआत हो चुकी है। शुरुआत में ही फैंस को कुछ रोमांचक मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है, जबकि भारत और बांग्लादेश को शुरुआती झटका लगा है। ऐसे में आने वाले मुकाबले भारत के लिए काफी अहम होने वाले हैं।
श्रीलंका ने पहली जीत से लगाई लंबी छलांग (WTC 2025-27 Points Table)
श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली। पहला टेस्ट गाले में खेला गया जो ड्रॉ रहा और दोनों टीमों को 4-4 अंक मिले। लेकिन दूसरे टेस्ट में कोलंबो में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पारी और 78 रन से हरा दिया। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा स्पिनर प्रभात जयसूर्या का, जिन्होंने दूसरी पारी में पांच विकेट चटकाए। इस जीत के साथ श्रीलंका को 12 अंक मिले और उन्होंने प्वॉइंट्स टेबल में मजबूत शुरुआत की।

ऑस्ट्रेलिया की वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ के पहले टेस्ट में धमाकेदार जीत दर्ज की। बारबाडोस में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को मात्र तीन दिनों में 159 रन से हरा दिया। जोश हेज़लवुड ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए और टीम को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।
भारत की हार, अच्छी शुरुआत के बावजूद निराशा
भारत का पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेला गया। भारतीय टीम ने 800 से ज्यादा रन बनाए और ऋषभ पंत ने दो शतक भी जड़े। इसके बावजूद भारत इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य नहीं रोक सका और पांच विकेट से मैच हार गया। अगला टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होगा। वहीं WTC 2023 की विजेता साउथ अफ्रीका के अलावा न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान ने अभी तक अपने अभियान की शुरुआत नहीं की है, जिससे उनके नाम प्वॉइंट्स टेबल में कोई अंक नहीं हैं।
WTC 2025-27 प्वॉइंट्स टेबल (28 जून तक)
ऑस्ट्रेलिया - 1 मैच, 1 जीत - 100%
श्रीलंका - 2 मैच, 1 जीत, 1 ड्रॉ - 66.67%
बांग्लादेश - 2 मैच, 1 ड्रॉ, 1 हार - 16.67%
भारत - 1 मैच, 1 हार - 0%
वेस्टइंडीज - 1 मैच, 1 हार - 0%
अन्य टीमें - अब तक नहीं खेलीं












Click it and Unblock the Notifications