WTC 2023-25 में कब, किस टीम से हैं टीम इंडिया के मैच, जानिए कब शुरू हो रही है अगली चैम्पियनशिप
WTC Final 2023-25 Team India: भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हार चुकी है। टीम इंडिया के लिए अब अगली साइकल अगले महीने शुरू होने जा रही है और उनके सामने ठीक से तैयारियों की बड़ी चुनौती है।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप साइकल 2023-25 की शुरुआत 16 जून से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच एशेज सीरीज से शुरू होने जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इंग्लैंड के टूर पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले महीने 12 जुलाई को वेस्टइंडीज टूर के साथ अगली डब्लूटीसी साइकल शुरू हो जाएगी। टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर तीनों फॉर्मेट में मुकाबले करेगी जहां उनको दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में टीम इंडिया के होम और अवे मैच-
ओवरसीज- वेस्टइंडीज के दौरे के बाद भारतीय टीम इस साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और अगले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
होम- इसके अलावा भारतीय टीम अगले 2 सालों में अपनी जमीन पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की, बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।
भारत का वेस्टइंडीज दौरा-
पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से 16 जुलाई, डोमिनिका के विंडसर पार्क में होगा
दूसरा टेस्ट मैच 20 से 24 जुलाई त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में होगा।
भारत का साउथ अफ्रीका टूर 2023-24
साउथ अफ्रीका बनाम इंडिया के बीच दो टेस्ट मैच दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच चलेंगे।
इंग्लैंड का भारत दौरा 2024
इस दौरान इंग्लैंड की टीम भारत की धरती पर जनवरी और फरवरी 2024 में पांच टेस्ट मैच खेलेगी।
बांग्लादेश का भारत दौरा 2024
यह दोनों टीमें 2024 सितंबर-अक्टूबर में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेंगी।
न्यूजीलैंड का भारत दौरा 2024
न्यूजीलैंड की टीम भारत की धरती पर अक्टूबर-नवंबर 2024 में तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।
इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 2024
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications