WPL 2024 Points Table: महिला प्रीमियर लीग की अंक तालिका, जानिए कौन सी टीम टॉप पर

WPL 2024 Points Table: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन दो शहरों में खेला जाना है। बेंगलुरु के बाद दिल्ली में मुकाबले होंगे। टूर्नामेंट में कुल 5 टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। लीग का नियंत्रण बीसीसीआई के पास है, बोर्ड पहले ही पुरुषों की लीग आईपीएल का आयोजन करता है।

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन मुंबई इंडियंस ने जीता था। हर टीम एक-दूसरे के विरुद्ध दो बार मुकाबला खेलेगी। हर जीत के बाद टीम को 2 अंक मिलते हैं। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहना काफी अहम चीज हो जाती है क्योंकि इसी से अगले दौर का निर्धारण होता है।

wpl 2024

टॉप तीन में रहने वाली टीमों को नॉक आउट चरण में जाने का मौका मिलेगा। अगर दो टीमों के अंक समान होते हैं, तो उस स्थिति में नेट रन रेट का सहारा लिया जाता है। जिस टीम के पास अच्छी नेट रन रेट होगी, उसे अगले चरण में जाने का मौका मिलेगा।

तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम के पास ज्यादा शक्तियाँ होती है। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। वहां से जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में होगी और टॉप पर रहने वाली टीम पहले से ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई मानी जाएगी।

महिला प्रीमियर लीग 2024 अंक तालिका (WPL 2024 Points Table)

टीम मैच जीत हार टाई अंक
मुंबई इंडियंस 2 2 0 0 4
दिल्ली कैपिटल्स 2 1 1 0 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1 1 0 0 2
गुजरात जायंट्स 1 0 1 0 0
यूपी वॉरियर्ज 2 0 2 0 0
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+