WPL Mein Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- गुजरात जायंट्स Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का तीसरा सीजन गुजरात जायंट्स महिला (GJ-W) और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (RCB-W) के बीच रोमांचक उद्घाटन मैच के साथ शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मैच आज 14 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

स्मृति मंधाना ने टॉस के बाद कि, बड़ौदा में वापस आकर अच्छा लगा। हम एक महीने पहले यहां आए थे। मुझे लगा कि यह गुजरात का घरेलू मैदान होगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह हमारा घरेलू मैदान है। हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।

Royal Challengers Bengaluru

गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस के बाद कहा, हम भी गेंदबाजी करने वाले थे, लेकिन कोई बात नहीं। हमने गुजरात की लड़कियों के साथ अच्छा तालमेल बनाया है। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ी हैं। शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं। टीम में पांच नए खिलाड़ी हैं।

पिछले सीजन में गुजरात जायंट्स ने संघर्ष किया। उन्होंने आठ मैचों में से केवल दो जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे जगह बनाई। दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का 2024 में एक सफल अभियान रहा। स्मृति मंधाना के नेतृत्व में आरसीबी ने अपना पहला खिताब हासिल किया।

फाइनल में दिल्ली को हराकर जीता खिताब
आरसीबी आठ लीग मैचों में से चार जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम थीं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 113 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा किया और तीन गेंद शेष रहते आठ विकेट से जीत हासिल की।

गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनियल व्याट-हॉज, एलिस पेरी, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेट कीपर), कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, प्रेमा रावत, जोशीता वी जे, रेणुका ठाकुर सिंह।

WPL के मैच लाइव कहां देखें
गुजरात जायंट्स विमेन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन के मैच का फैंस स्पोर्ट्स18/स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं और इसे JioCinema के ऐप और वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन देख सकते हैं।

कोटाम्बी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
कोटाम्बी स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए सपोर्टिव मानी जाती है। बल्लेबाजों को अक्सर यहां बड़ा स्कोर बनाने में दिक्कत होती है। सूखी और टर्निंग पिच के कारण स्पिनरों को तेज गेंदबाजों पर बढ़त मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज़ गेंदबाज़ों को शुरुआत में कुछ मूवमेंट देखने को मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिनरों का दबदबा बढ़ने की संभावना है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अपने पिछले मुकाबलों में दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं। उनका पहला मुक़ाबला 8 मार्च, 2023 को हुआ था, जबकि उनका सबसे हालिया मुक़ाबला 6 मार्च, 2024 को हुआ था। इस आगामी मैच के लिए, गुजरात जायंट्स विमेन की अगुआई एश्ले गार्डनर करेंगी और इसमें लॉरा वोल्वार्ड्ट और हरलीन देओल जैसी खिलाड़ी शामिल होंगी। इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन की कप्तान स्मृति मंधाना होंगी और उनके साथ एलिस पेरी और डेनियल व्याट जैसी प्रमुख खिलाड़ी होंगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनियल व्याट-हॉज, एलिस पेरी, सब्भिनेनी मेघना, राघवी बिष्ट, ऋचा घोष (विकेट कीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, किम गर्थ, प्रेमा रावत, रेणुका ठाकुर सिंह, एकता बिष्ट, हीथर ग्राहम, सोफी मोलिनक्स, श्रेयांका पाटिल, जगरवी पवार, आशा शोभना, जोशीता वी जे

गुजरात जायंट्स महिला टीम: लौरा वोल्वार्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), सिमरन शेख, मेघना सिंह, सायाली सतघरे, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, शबनम एमडी शकील, प्रकाशिका नाइक, भारती फुलमाली, फोबे लिचफील्ड, डेनियल गिब्सन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+