विराट कोहली की RCB के लिए नहीं खेल पाएंगी अनुष्का शर्मा? ऑक्शन में गुजरात ने मोटी रकम देकर खरीदा

WPL Auction 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) की नीलामी में एक बेहद दिलचस्प चीज देखने को मिली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात जायंट्स के बीच मध्य प्रदेश की ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को खरीदने के लिए जोरदार टक्कर हुई। अंत में गुजरात जायंट्स ने 45 लाख की बोली लगाकर इस युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

अनुष्का शर्मा के नाम का कमाल (WPL Auction 2026)

अनुष्का शर्मा का नाम सोशल मीडिया तुरंत वायरल हो गया। दरअसल, इस खिलाड़ी का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस और आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के हमनाम हैं। आरसीबी द्वारा लगातार बोली लगाए जाने से यह चर्चा और भी तेज हो गई थी। हालांकि आखिर में बाजी गुजरात ने मारी। इसका मतलब है अनुष्का गुजरात के लिए खेलती नजर आएंगी।

Anushka Sharma 1

घरेलू क्रिकेट में ऐसा रहा प्रदर्शन

22 साल की अनुष्का शर्मा मध्य प्रदेश से आती हैं और वह घरेलू क्रिकेट सर्किट में लंबे समय से एक्टिव हैं। वह भारतीय घरेलू टूर्नामेंटों में नियमित रूप से खेलती रही हैं। नीलामी से ठीक पहले उन्होंने सेंट्रल ज़ोन महिला टीम के लिए खेलते हुए शानदार 80 रनों की पारी खेली थी, जिसने फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा। अनुष्का एक होनहार ऑलराउंडर हैं।

इतनी थी अनुष्का शर्मा की बेस प्राइज

वह एक अच्छी दाहिने हाथ की ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं, जो टीम की गेंदबाजी में विविधता जोड़ती हैं। इस सीज़न में उन्होंने सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए 207 रन भी बनाए थे। अनुष्का शर्मा ने अपना बेस प्राइस केवल 10 लाख रुपये रखा था, लेकिन आरसीबी और गुजरात जायंट्स के बीच हुई बिडिंग वॉर के कारण वह अपनी बेस प्राइस से साढ़े चार गुना अधिक कीमत यानी 45 लाख रुपये में बिकीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+