WPL Auction 2024: 22 साल की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालामाल, दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ऊँची बोली में खरीदा

WPL Auction Annabel Sutherland: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की मांग देखी गई है। नीलामी जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं का नाम आया, बिड करने वालों ने भी अपने पर्स का मुंह खोल दिया और बोली भी जमकर लगाई। ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड के समय ऐसा हुआ।

ऑस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड के लिए कुछ टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले से ही इस खिलाड़ी को अपने साथ शामिल करने का प्लान तैयार किया हुआ था और यही हुआ। दिल्ली ने बिड वॉर जीतकर एक बड़ी रकम के साथ अनाबेल को अपने साथ शामिल कर लिया।

annabel sutherland

अनाबेल सदरलैंड के लिए चला बिड वॉर 2 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पीछा नहीं छोड़ा और अन्य टीमों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। अंत में अनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि रही।

अनाबेल बतौर ऑल राउंडर खेलती हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 में खेल चुकी हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स को मजबूती प्रदान करेंगी। 22 साल की सदरलैंड के लिए इतनी बड़ी राशि के बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की प्लानिंग पहले से ही थी।

सदरलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया की एक और खिलाड़ी फ़ोबे लिचफील्ड के लिए गुजरात जायंट्स ने बोली लगाई। गुजरात जायंट्स ने भी पहले से मूड बनाया हुआ था और फिबे को अपने साथ शामिल कर लिया। गुजरात जायंट्स ने फ़ोबे के लिए 1 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+