WPL 2023: दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास! ऑक्शन में हुई धनवर्षा, मिले लाखों रुपये
WPL Auction 2023 Jasia Akhtar: कभी आर्थिक तंगी के कारण क्रिकेट छोड़ने वाली जासिया अख्तर को महिला आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने खरीदा है।

WPL Auction 2023 Jasia Akhtar: विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन में महिला खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगाई गई। इस ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड की महिला क्रिकेटरों का दबदबा देखने को मिला। भारत के बाद सबसे अधिक खिलाड़ियों की बोली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिय जैसे देशों के खिला़ड़ियों पर लगाई गई। इस ऑक्शन में कई भारतीय खिलाड़ियों को काफी महंगा खरीदा गया।

जासिया अख्तर ने रचा इतिहास
जम्मू-कश्मीर के शोपियां की रहने वाली जासिया अख्तर को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा। दिल्ली ने जासिया अख्तर को 20 लाख में अपने साथ जोड़ने का काम किया। इसके साथ ही वह जम्मू-कश्मीर से महिला आईपीएल खेलने वाली वह पहली क्रिकेटर बनी गई हैं। जासिया के लिए यहां तक पहुंचने का सफर कतई आसान नहीं था। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्षों का सामना किया है। जासिया अख्तर के चयन से उनके घर में खुशी का माहौल है।

पिता करते थे दिहाड़ी मजदूरी
जासिया अख्तर को बचपन से ही खेल-कूद में काफी रुचि थी। लेकिन जम्मू-कश्मीर में लड़कियों के लिए खेल में आगे तक जाकर अपनी पहचान बनाना काफी चुनौती भरा काम रहता है। वहां के हालतों से लड़ते हुए जासिया अख्तर ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम में भी अपनी जगह बनाई। हालांकि, उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। जासिया अख्तर के पिता दिहाड़ी मजदूरी करते थे। लेकिन अब वह खेती में अपना पूरा समय बिताते हैं। जासिया के वृद्ध पिता गुल मोहम्मद वानी एक छोटे किसान हैं जिनके पास बहुत कम जमीन है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जासिया अख्तर के करियर को एक नया मोड़ देने में अहम भूमिका निभाई है। जासिया की कोशिश अब दिल्ली को आईपीएल खिताब दिलाने की होगी।

दिल्ली की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी
जासिया के अलावा दिल्ली ने कई मैच विनर खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का काम किया है। इस नीलामी में भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप दिलाने वाली भारत की स्टार बल्लेबाज शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। शेफाली वर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। इसके अलावा दिल्ली ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग को 1.10 करोड़ रुपये में और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक जड़ने वाली जेमिमा रॉड्रिग्स को दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

यहां जानिए कैसी है दिल्ली की टीम
जेमिमा रोड्रिग्ज- 2.20 करोड़ रुपये- बेस प्राइस (50 लाख)
मेग लेनिंग- 1.10 करोड़ रुपये - बेस प्राइस (50 लाख)
शेफाली वर्मा- 2 करोड़ रुपये - बेस प्राइस ( 50 लाख)
राधा यादव- 40 लाख रुपये- बेस प्राइस ( 40 लाख)
शिखा पांडे- 60 लाख रुपये - बेस प्राइस ( 40 लाख)
मैरिजन कैप- 1.50 करोड़ रुपये - बेस प्राइस ( 40 लाख)
तितास साधु- 25 लाख रुपये - बेस प्राइस (10 लाख)
एलिस कैप्सी- 75 लाख रुपये - बेस प्राइस ( 30 लाख)
तारा नॉरिस- 10 लाख रुपये- बेस प्राइस ( 10 लाख)
लॉरा हैरिस- 45 लाख रुपये - बेस प्राइस ( 10 लाख)
जेसिया अख्तर- 20 लाख रुपये - बेस प्राइस (10 लाख)
मिन्नू मानी- 30 लाख रुपये- बेस प्राइस ( 10 लाख)
तानिया भाटिया- 30 लाख- बेस प्राइस (30 लाख)
पूनम यादव- 30 लाख - बेस प्राइस (30 लाख)
जेस जोनासन- 50 लाख- बेस प्राइस (50 लाख)
स्नेह दीप्ति-30 लाख - बेस प्राइस (30 लाख)
अरुंधति रेड्डी- 30 लाख- बेस प्राइस (30 लाख)
अपर्णा मोंडल- 10 लाख - बेस प्राइस (10 लाख)












Click it and Unblock the Notifications