WPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी को RCB और MI के बीच होगा पहला मुकाबला, जानें पूरा कार्यक्रम

WPL 2027 Schedule: महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी घरेलू टी20 लीग के नए सीजन का इंतजार खत्म हो गया है। BCCIने महिला प्रीमियर लीग 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। इस बार कुल 22 मुकाबले होंगे और मेजबानी की जिम्मेदारी वडोदरा तथा मुंबई को मिली है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 14 जनवरी को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच वडोदरा में होगा। पहले चरण के 11 मुकाबले 14 से 24 जनवरी तक इसी शहर में आयोजित किए जाएंगे।

wpl

इसके बाद लीग का दूसरा चरण मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां 26 जनवरी से लीग चरण के बाकी मुकाबले होंगे। लीग चरण का आखिरी मैच 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच होगा।

मुंबई में होंगे प्लेऑफ और फाइनल

डब्ल्यूपीएल 2027 में लीग चरण के बाद 5 फरवरी को एलिमिनेटर खेला जाएगा। इसमें अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें आमने-सामने होंगी। शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बनाएगी।

टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 7 फरवरी को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि सभी 22 मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे।

WPL 2027 का पूरा कार्यक्रम

क्र तारीख मैच वेन्यू
1
14 जनवरी आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
2
15 जनवरी गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा
3
16 जनवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी वडोदरा
4
17 जनवरी यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
5
18 जनवरी गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
6
19 जनवरी आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स वडोदरा
7
20 जनवरी गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
8
21 जनवरी यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स वडोदरा
9
22 जनवरी गुजरात जायंट्स बनाम आरसीबी वडोदरा
10
23 जनवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस वडोदरा
11
24 जनवरी यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स वडोदरा
12
26 जनवरी मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी मुंबई
13
27 जनवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई
14
28 जनवरी मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स मुंबई
15
29 जनवरी आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई
16
30 जनवरी मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई
17
31 जनवरी यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी मुंबई
18
1 फरवरी मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुंबई
19
2 फरवरी आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स मुंबई
20
3 फरवरी दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स मुंबई
21
5 फरवरी एलिमिनेटर मुंबई
22
7 फरवरी फाइनल मुंबई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+