WPL 2026: मुंबई से हार के बावजूद RCB ने रचा इतिहास, किया ऐसा कमाल जो आज से पहले नहीं हुआ?
WPL 2026 RCB News: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 15 रनों से हरा दिया। हालांकि, आरसीबी को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ऋचा घोष की साहसी पारी और टीम के जुझारू प्रदर्शन ने डब्ल्यूपीएल इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
नेट साइवर-ब्रंट ने शतक जड़ रचा इतिहास (WPL 2026 RCB News)
मैच की शुरुआत मुंबई इंडियंस के दबदबे के साथ हुई। स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रचते हुए डब्ल्यूपीएल का पहला शतक जड़ा। उन्होंने मात्र 57 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली। साइवर-ब्रंट को सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (56 रन) का बखूबी साथ मिला। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

ऐसा करने वाली पहली टीम बनी आरसीबी
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 35 रनों पर अपने शुरुआती 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से ऐसा लग रहा था कि मैच एकतरफा हो जाएगा, लेकिन आरसीबी ने हार नहीं मानी। आरसीबी डब्ल्यूपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने 50 रनों से कम पर 5 विकेट खोने के बावजूद 150 रनों का आंकड़ा पार किया। टीम का स्कोर एक समय 77 रन पर 6 विकेट था, लेकिन यहां से ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला।
ऋचा घोष की 90 रनों की आतिशी पारी
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने मात्र 50 गेंदों में 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर मुंबई के खेमे में हलचल मचा दी। उन्होंने अपनी पारी में मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और विशेष रूप से स्पिनर्स को अपना निशाना बनाया। ऋचा ने अमनजोत कौर के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मैच को अंतिम ओवरों तक खींच लिया। हालांकि, दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग न मिलने के कारण आरसीबी 9 विकेट पर 184 रन ही बना सकी और 15 रनों से चूक गई।
मैच का सार
मुंबई इंडियंस: 199/4 (20 ओवर) - नेट साइवर-ब्रंट 100*, हेली मैथ्यूज 56।
आरसीबी: 184/9 (20 ओवर) - ऋचा घोष 90, हेली मैथ्यूज 2 विकेट।












Click it and Unblock the Notifications