Harleen Deol: किसे डेट कर रही हैं टीम इंडिया की ब्यूटी क्वीन हरलीन देओल? WPL में बल्ले से उगल रही हैं आग
WPL 2026 Harleen Deol: क्रिकेट के मैदान पर किसी बल्लेबाज के लिए सबसे बुरा सपना क्या होता है? आउट होना? नहीं। सबसे बड़ी शर्मिंदगी तब होती है जब आपकी अपनी ही टीम आपको बीच मैच में यह कहकर वापस बुला ले कि आप 'धीमा' खेल रहे हैं। यूपी वॉरियर्स की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल ने कुछ दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यही झेला था, जब उन्हें 47 रन के निजी स्कोर पर 'रिटायर्ड आउट' कर दिया गया।
हरलीन ने आलोचकों को दिया करारा जवाब (WPL 2026 Harleen Deol)
लेकिन कहते हैं कि शेरनी जब दो कदम पीछे खींचती है, तो वह लंबी छलांग के लिए तैयार होती है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगले ही मैच में हरलीन ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद उनके आलोचकों को नहीं थी। जिस मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा खोया था, उसी के सामने हरलीन ने मात्र 39 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। इस पारी में 12 चौके शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट भी कमाल का था।

जीत के बाद कही बड़ी बात
मैच के बाद हरलीन ने बड़ी सादगी से कहा कि कल की घटना ने मुझे तनाव देने के बजाय आत्मविश्वास दिया। मैंने समझ लिया था कि मुझे गेंद को जोर से मारने के बजाय टाइमिंग पर ध्यान देना है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी हरलीन की इस दिलेरी की तारीफ की। चंडीगढ़ में जन्मी हरलीन आने वाले मैचों में भी अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी।
क्या किसी को डेट कर रही हैं हरलीन?
मैदान पर धमाकेदार बल्लेबाजी के अलावा हरलीन देओल अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। हरलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने डांस वीडियो और स्टाइलिश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि फैंस के बीच हमेशा यह सवाल उठता रहता है कि क्या हरलीन देओल सिंगल हैं या किसी को डेट कर रही हैं?
सिंगल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं हरलीन
हरलीन के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को देखें तो वह एक बिंदास पंजाबी कुड़ी नजर आती हैं, जिसे क्रिकेट और अपनी लाइफ से बेहद प्यार है। हालांकि, उनकी पोस्ट्स में अब तक किसी खास इंसान या लव लाइफ का कोई जिक्र नहीं मिला है। उन्होंने कभी किसी इंटरव्यू में भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कोई बात नहीं कही है। फिलहाल के लिए ऐसा लगता है कि हरलीन का इकलौता प्यार क्रिकेट ही है और वे अपनी सिंगल लाइफ को पूरी तरह एन्जॉय कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications