WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स में कितना दम? कब और कहां होंगे मुकाबले, पूरा शेड्यूल जारी
WPL 2026 Delhi Capitals full schedule: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2026) में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक नए जोश और नई कप्तानी के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है। पिछले तीन फाइनल में मिली हार के दर्द को पीछे छोड़ते हुए दिल्ली की टीम इस साल खिताब के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी। इस साल टीम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स होंगी टीम की नई कप्तान (WPL 2026 Delhi Capitals full schedule)
इस सीजन की सबसे बड़ी खबर यह है कि स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। जेमिमा का अनुभव टीम को वह 'एक्स-फैक्टर' दे सकता है, जिसकी कमी पिछले फाइनल मुकाबलों में खली थी। दिल्ली अपना पहला मुकाबला 10 जनवरी को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। बता दें कि मुंबई वही टीम है जिसने दिल्ली को 2023 और 2025 के फाइनल में मात दी थी, ऐसे में यह मुकाबला बदले की भावना से भी अहम होगा।

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका
टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका लगा, जब उनकी स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने व्यक्तिगत कारणों से नाम वापस ले लिया। हालांकि, टीम ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज स्पिनर एलाना किंग को शामिल कर अपनी गेंदबाजी को और मजबूत कर लिया है। एलाना ने हाल ही में भारत में हुए आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा दिल्ली को उनकी फिरकी के रूप में मिलेगा।
दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
दिल्ली की टीम लीग स्टेज में कुल 8 मुकाबले खेलेगी, जो मुख्य रूप से नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित होंगे
10 जनवरी मुंबई इंडियंस शाम 7:30 नवी मुंबई
11 जनवरी गुजरात जायंट्स शाम 7:30 नवी मुंबई
14 जनवरी यूपी वॉरियर्ज शाम 7:30 नवी मुंबई
17 जनवरी आरसीबी शाम 7:30 नवी मुंबई
20 जनवरी मुंबई इंडियंस शाम 7:30 वडोदरा
24 जनवरी आरसीबी शाम 7:30 वडोदरा
27 जनवरी गुजरात जायंट्स शाम 7:30 वडोदरा
1 फरवरी यूपी वॉरियर्ज शाम 7:30 नवी मुंबई
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, ममता मदिवाला, नंदनी शर्मा, लूसी हैमिल्टन, लूसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि।












Click it and Unblock the Notifications