WPL 2026 Auction: किस टीम के पर्स में सर्वाधिक पैसे, रिटेन प्लेयर्स की पूरी लिस्ट, यूपी ने चौंकाया
WPL Retained Players and Purse: महिला प्रीमियर लीग में आज हथौड़ा चलने वाला है। मुंबई इंडियंस से लेकर यूपी वॉरियर्स तक पाँचों टीमों में प्लेयर्स को खरीदा जाएगा। मिनी ऑक्शन होने के कारण बड़े नाम इसमें शामिल नहीं हैं। रिटेंशन के दौरान ही बड़े प्लेयर्स को टीमों ने रख लिया था।
सबसे अहम नाम दीप्ति शर्मा का है, उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं। दीप्ति हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप खेलकर आई हैं। वहां उन्होंने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का इनाम अपने नाम किया था। भारत से उनके अलावा रेणुका ठाकुर हैं। अन्य प्लेयर्स को रिटेन किया है। यहां टीमों के रिटेन प्लेयर्स और पर्स के बारे में जाना जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स
रिटेंशन: जेमिमा रोड्रिग्स, शफाली वर्मा, एनेबेल सदरलैंड, मरीज़ान कैप, निकी प्रसाद
बचा हुआ पर्स: ₹5.70 करोड़
खाली स्लॉट: 13 (जिनमें से 5 ओवरसीज़)
मुंबई इंडियंस
रिटेंशन: नैट स्किवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी। कामिनी
बचा हुआ पर्स: ₹5.75 करोड़
खाली स्लॉट: 13 (जिनमें से 5 ओवरसीज़)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रिटेंशन: स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, श्रेयंका पाटिल
बचा हुआ पर्स: ₹6.15 करोड़
खाली स्लॉट: 14 (जिनमें से 6 ओवरसीज़)
यूपी वॉरियर्स
रिटेंशन: श्वेता सेहरावत
बचा हुआ पर्स: ₹14.50 करोड़
खाली स्लॉट: 17 (जिनमें से 7 ओवरसीज़)
गुजरात जायंट्स
रिटेंशन: ऐश्ले गार्डनर, बेथ मूनी
बचा हुआ पर्स: ₹9 करोड़
खाली स्लॉट: 16 (जिनमें से 5 ओवरसीज़)
इस बार नीलामी में नया नियम
इस साल एक बड़ा नियम बदलाव देखने को मिलेगा। टीमों को अपने 2025 स्क्वॉड से खिलाड़ियों को वापस लेने के लिए अधिकतम पाँच राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। जिन फ्रेंचाइजियों ने कम खिलाड़ी रिटेन किए हैं, उन्हें ज़्यादा RTM कार्ड और बड़ा पर्स दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications