WPL 2026 Auction: दीप्ति शर्मा के लिए हुआ नीलामी में ड्रामा, सभी को हैरान करते हुए यूपी ने करोड़ों में खरीदा
WPL 2026 Auction: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में दीप्ति शर्मा के लिए लगी बोली में ड्रामा देखने को मिला। दीप्ति को खरीदने के लिए दो टीमों में बिड वॉर देखने को मिली और अंत में यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को फिर से अपनी टीम में शामिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने दीप्ति शर्मा को 50 लाख बेस प्राइस के साथ खरीद लिया था। इसके बाद ड्रामा देखने को मिला। यूपी ने ही इस बार दीप्ति को बाहर किया था और अब फिर से वापस लाने के राईट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करते हुए सभी को चौंका दिया।

इस बीच सौरव गांगुली ने दीप्ति को लाने का प्रयास करते हुए 3 करोड़ 20 लाख की बोली लगा दी। दादा हँसने लगे थे। उनको भरोसा था कि अब यूपी कुछ नहीं कर पाएगी लेकिन ऐसा नहीं था। यूपी के पर्स में भरपूर पैसे थे और उन्होंने इसका उपयोग करते हुए दीप्ति को खरीद लिया।
दीप्ति को 3 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी रकम के साथ यूपी ने वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया। सौरव गांगुली और उनकी बिड टेबल पर बैठे सभी लोग हैरान हो गए कि ऐसा क्या हो गया। इतनी बड़ी बिड के बावजूद दीप्ति को वापस लेकर जाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications