कौन हैं आशा शोभना? RCB की गेंदबाज ने रचा इतिहास, आखिरी गेंद पर टीम को मिली धमाकेदार जीत
wpl 2024 Sobhana Asha: महिला आईपीएल के दूसरे सीज़न की शुरुआत रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम में शानदार तरीके से किया है। रॉयल चैलेजर बेंगलुरु ने अपने पहले मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को पटखनी देने में सफलता हासिल की। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।
आरसीबी को मिली जीत
आरसीबी की जीत की हीरो लेग स्पिनर शोभना आशा रही। केरल की इस खिलाड़ी ने एक ही ओवर में मैच का रुख पलट दिया। आरसीबी के लिए यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि अपने होम ग्राउंड यानी कि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इससे पहले आरसीबी को कभी जीत नसीब नहीं हुई थी।

शोभना आशा ने बदला मैच
स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी की टीम अपने दमदार प्रदर्शन को आगे भी बरकार रखना चाहेगी। शोभना आशा ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर टीम को जीत दिला दी। 16 ओवर तक यूपी वॉरियर्स ने महज तीन विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि यूपी इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी।
शोभना आशा ने रचा इतिहास
लेकिन आरसीबी की तरफ से शोभना आशा ने 17वें ओवर में गेंद अपने हाथों में थामी और आरसीबी के लिए जबरदस्त स्पेल डाला। उन्होंने इस ओवर में तीन विकेट लेकर यूपी को मुकाबले से काफी पछाड़ दिया। शोभना आशा ने इस मुकाबले के दौरान कुल पांच विकेट हासिल किया। महिला आईपीएल के किसी मैच में 5 विकेट हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
कौन हैं शोभना आशा
शोभना आशा ने घरेलू क्रिकेट में केरल, पुडुचेरी और रेलवे टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उनका जन्म केरल की राजधानी त्रिवेन्द्रम में हुआ था। आशा ने अपने जीवन में गरीबी से संघर्ष किया है क्योंकि उनके पिता एक ड्राइवर थे। भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने भी आरसीबी की तरफ से आईपीएल खेल चुके हैं। बेंगलुरु की तरफ से अनिल कुंबले ने दूसरे सीज़न के दूसरे मुकाबले में चार विकेट लेने का कारनामा किया था। कुछ वैसा ही प्रदर्शन शोभना आशा ने अब अपनी टीम के लिए किया है। अपनी दमदार गेंदबाजी की वजह से शोभना आशा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications