आखिरी गेंद पर मिली हार तो मैदान पर ही रोने लगीं खिलाड़ी, आंसू देख सूर्यकुमार का भी पसीजा दिल

WPL 2024 Richa Ghosh: महिला आईपीएल रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। रविवार यानी कि 10 मार्च को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक क्लोज मुकाबला खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरी गेंद पर एक रन से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में भी क्वालीफाई कर लिया।

दिल्ली-मुंबई की प्लेऑफ में एंट्री

प्लेऑफ की रेस में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी जगह बना ली है। अब तीसरे स्थान के लिए यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच मुकाबला है। इन तीनों टीमों में से कोई एक टीम ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकेगी। दिल्ली के खिलाफ मुकाबला गंवाने वाली बेंगलुरु के लिए अगले मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया है।

WPL 2024 1

ऋचा घोष ने किया कमाल

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे। 182 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम 180 रन ही बना सकी। आरसीबी की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने दमदार प्रदर्शन किया। ऋचा ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल थे। ऋचा घोष ने अपनी बल्लेबाजी से आरसीबी को लगभग मैच जीता ही दिया था लेकिन अंतिम गेंद पर वह दो रन बनाने से चूक गई नतीजा आरसीबी को एक रन से हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद निकले आंसू

आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रनों की जरूरत थी। ऋचा घोष ने पांचवें गेंद पर छक्का जड़ा था, ऐसे में अंतिम गेंद पर मैच आरसीबी की तरफ झुका हुआ दिखाई पड़ रहा था। ऐसा माना जा रहा था कि आरसीबी की टीम यहां से मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगी। लेकिन अंतिम गेंद पर ऋचा घोष रन आउट हो गई। रन आउट होने के साथ ही आरसीबी की टीम को दिल्ली के खिलाफ एक रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ऋचा घोष की आंखों से आंसू निकल गए। ऋचा मैदान पर बैठ गई और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

सूर्यकुमार यादव ने बताया स्टार

भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी ऋचा घोष को लेकर दिल छूने वाली बात कही है। सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर ऋचा घोष के लिए एक स्टोरी लगाते हुए लिखा कि वह एक स्टार प्लेयर हैं। दिल्ली से हारने के बाद आरसीबी के लिए आगे की राह काफी मुश्किल हो गई है। आरसीबी को अपना अगला मुकाबला 12 मार्च यानी कि मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। प्लेऑफ में जाने के लिए आरसीबी को हर हाल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले को जीतना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+