WPL 2023 का शेड्यूल हुआ घोषित, पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होगा
नीलामी के एक दिन बाद ही टूर्नामेंट का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है, मुकाबले मुंबई के दो स्टेडियमों में खेले जाने हैं।

WPL 2023 Schedule: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए तैयारी काफी जोरों से चल रही है। सीजन में पांच टीमों के बीच होने वाले मैचों के लिए नीलामी प्रक्रिया हो चुकी है। 4 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मुकाबले खेले जाने हैं। नीलामी में दिलचस्प बिड वॉर देखने को मिला था। मुंबई के दो स्टेडियम में महिला आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं। इनमें ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम का नाम है। मैचों का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है।
महिला आईपीएल के कार्यक्रम में पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में होना बताया गया है। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मैच होगा। 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। एक एलिमिनेटर मैच के आधार पर फाइनल की टीमों का फैसला हो जाएगा।
टूर्नामेंट की वेबसाईट पर बताया गया है कि 5 मार्च को डबल हेडर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकाबला होगा। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच मैच होगा। दोनों मुकाबले क्रमशः ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। चाद डबल हेडर के दिन होंगे। पहला मैच दोपहर 3 बजकर 30 मिनट और दूसरा मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
कुल 22 मैचों में से 11-11 मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। लीग चरण का अंतिम मुकाबला यूपे वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मार्च को खेला जाएगा। इसके बाद एलिमिनेटआर और फाइनल मैच होगा। 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाना है।
नीलामी में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना को सबसे ज्यादा राशि मिली। उनको 3 करोड़ 40 लाख रुपये की धन राशि के साथ आरसीबी ने खरीद लिया। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को 1 करोड़ 80 लाख में मुंबई ने खरीदा और कप्तान बना दिया। विदेशी नामों में एश्ले गार्डनर और नताली सीवर को अच्छी रकम मिली।












Click it and Unblock the Notifications