WPL 2023: RCBW की कप्तान स्मृति मंधाना नहीं चाहतीं विराट कोहली के साथ अपनी तुलना, जानिए क्या कहा
विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के एक चेहरे रहे हैं। अब स्मृति मंधाना भी आरसीबी की महिला टीम में वैसा ही रोल निभानी चाहती हैं लेकिन उनको विराट कोहली के साथ अपनी तुलना उचित नहीं लगती है।

RCBW vs DCW: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम महिला प्रीमियर लीग 2023 (डब्ल्यूपीएल) के पहले संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ अपने अभियान की तैयारी कर रही है। ये एक प्रोपर महिला आईपीएल मैच है क्योंकि ये दोनों ही फ्रेंचाइजी पुरुष आईपीएल में शुरुआती समय से खेल रहे हैं और दोनों की ही अब तक खिताब नहीं मिला है। ऐसे में इन टीमों के पास खिताब के सूखे को खत्म करने का एक बढ़िया अवसर ये महिला प्रीमियर लीग भी है।
महिला आरसीबी टीम की कप्तान स्मृति मंधाना हैं जिनकी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ की जा रही है। कोहली पहले आरसीबी के कप्तान हुआ करते थे। भारत में आरसीबी का मतलब ही विराट कोहली होता है।
दिलचस्प बात यह है कि कोहली और मंधाना दोनों के पास आरसीबी और टीम इंडिया के लिए एक ही जर्सी नंबर (18) है। RCB ने WPL नीलामी में स्टार महिला बल्लेबाज को 3.6 करोड़ की भारी रकम के साथ खरीदा था। इसके साथ ही मंधाना पिछले महीने पहली बार महिला प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगी बोली बनकर उभरी। दिल्ली के खिलाफ बैंगलोर के मैच से पहले मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए, मंधाना ने कहा कि वे इस फ्रेंचाइजी के लिए महिला लीग में वही काम करना चाहती हैं जो पुरुष लीग में कोहली ने किया।
मंधाना ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे इस तरह की तुलना पसंद नहीं है क्योंकि उन्होंने (कोहली) जो हासिल किया है वह आश्चर्यजनक है। मुझे उम्मीद है कि मैं उस स्तर तक पहुंचूंगी, लेकिन मैं उनके आसपास कहीं नहीं हूं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी (आरसीबी) के लिए जो हासिल किया है, मैं भी वही कोशिश करूंगी।"
डब्ल्यूपीएल 2023 के पहले सीजन की शुरुआत खिताब के दावेदार मुंबई इंडियंस की बड़ी जीत के साथ हुई है जिन्होंने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में नवी मुंबई में गुजरात टाइटन्स (जीटी) पर भारी जीत दर्ज की थी। मुंबई पल्टन ने शनिवार को डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में बेथ मूनी की गुजरात जायंट्स टीम को 143 रनों से हरा दिया। मंधाना की टीम आज रविवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में डब्ल्यूपीएल 2023 के मैच नंबर 2 में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।
इस दौरान मंधान से वही उम्मीद की जा रही है जो हरमनप्रीत से मुंबई ने की है। देखना होगा वे इस लीग में कैसी चमक बिखेर पाती हैं। मंधाना ने डब्ल्यूपीएल 2023 में डीसी के खिलाफ आरसीबी के मैच से पहले कहा, "निश्चित रूप से मेरे लिए एक बड़ा क्षण है, और ऐसा विदेशी खिलाड़ियों सहित हम सभी के लिए है क्योंकि यह हमारा डब्ल्यूपीएल का पहला मैच है। हम उन टीमों का हिस्सा रहे हैं जहां हम दबाव की स्थिति में खेले हैं। इस लीग का हमें आनंद लेना है और एक दूसरे का साथ देना है।"
बाए हाथ की स्टार ओपनर ने भारत के लिए 116 टी20 मैचों में 2802 रन बनाए हैं। उन्होंने 4 टेस्ट और 77 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) भी खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications