WPL 2023: आरसीबी और गुजरात जायंट्स टूर्नामेंट से बाहर, यूपी वॉरियर्ज प्लेऑफ़ में पहुंची

गुजरात जायंट्स और आरसीबी प्लेऑफ़ से बाहर हैं। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज प्लेऑफ़ में हैं।

UP Warriorz

WPL 2023: यूपी वॉरियर्ज ने सोमवार को अंतिम ओवर तक चले थ्रिलर में गुजरात जायंट्स को पराजित करते हुए प्लेऑफ़ में जगह हासिल कर ली। यूपी वॉरियर्ज ने 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल कर ली और अगले चरण में जगह हासिल कर ली। यूपी के लिए दो बल्लेबाजों ने फिफ्टी जमाई। यूपी वॉरियर्ज के लिए पहला सीजन काफी शानदार रहा है। गुजरात जायंट्स पराजय के साथ ही लीग से बाहर हो गई। गुजरात के अलावा आरसीबी भी इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो गई।

प्लेऑफ़ में जाने वाली 3 टीमें निर्धारित

महिला प्रीमियर लीग के पहले चरण में प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्ज और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें शामिल हैं। गुजरात जायंट्स के लिए एश्ले गार्डनर और हेमलता ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन दोनों की पारियां बेकार गई। गार्डनर ने 39 गेंदों में 60 रनों का स्कोर हासिल किया। उनके अलावा हेमलता ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 57 रनों का स्कोर बनाया। हालांकि दोनों के प्रयास काम नहीं आये।

ताहलिया और हैरिस की भागीदारी

यूपी वॉरियर्ज को अंतिम ओवर में मैच जीतने के लिए 7 रनों की आवश्यकता थी। सोफी एक्लेस्टन ने विजयी रन बनाया। इससे पहले एक्लेस्टन इस मुकाबले में सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं। 179 के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी की खराब शुरुआत रही। एलिसा हिली सबसे पहले आउट हो गईं। उनके बाद किरण नावगिरे भी चलती बनीं। देविका वैद्य भी नहीं टिकीं और वह भी 7 रन बनाकर चलती बनीं। यहां से ताहलिया मैक्ग्रा और ग्रेस हैरिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। दोनों ने बड़ी भागीदारी करते हुए टीम की जीत का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

हैरिस ने जमाई दूसरी फिफ्टी

ग्रेस हैरिस ने सीजन की दूसरी फिफ्टी जमाई। दोनों ही अर्धशतक उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ जमाये हैं। यूपी को जीत के करीब लाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाते हुए 72 रनों की पारी खेली। गुजरात जायंट्स के लिए किम गार्थ ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। तनूजा कंवर, स्नेह राणा, एश्ले गार्डनर, मोनिका पटेल को 1-1 विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+