WPL 2023: दीप्ति शर्मा को मिली यूपी वॉरियर्ज टीम की उपकप्तानी

यूपी की टीम में उनको कप्तान बनाने की अटकलें थीं लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिला और एलिसा हिली को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

Deepti Sharma

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज टीम ने तैयारी को अंतिम रूप देते हुए कप्तान और उपकप्तान की नियुक्तियां कर दी हैं। कुछ दिन पहले ही एलिसा हिली को कप्तान बनाने के बाद अब उपकप्तान के नाम का ऐलान कर दिया गया है। स्टार भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि दीप्ति को कप्तान बनाया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ था और एलिसा को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

दीप्ति शर्मा को नीलामी में यूपी ने खरीदा था। आगरा से आने वाली यह स्टार खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थीं। वहां उनको 6 विकेट मिले। उनकी लीडरशिप क्षमता को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट ने महिला प्रीमियर लीग के लिए उपकप्तान बनाया है।

दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए जानी जाती हैं और एक बेहतरीन ऑल राउंडर हैं। वह बिग बैश लीग और द हंड्रेड जैसे टूर्नामेंट भी खेल चुकी हैं। भारतीय टीम में भी वह एक अलग स्थान रखती हैं। उनको एक विकेट टेकिंग गेंदबाज माना जाता है। भारतीय टीम के लिए वह 2016 से खेल रही हैं।

दीप्ति ने कहा कि उत्तर प्रदेश से होने के नाते इस टीम से जुड़कर मैं खुश हूं। मुझे इस बात की ही ख़ुशी है कि टीम की उपकप्तानी दी गई है। आशा है कि टीम अच्छी तरह से काम करेगी और प्रदर्शन भी शानदार रहेगा। उम्मीद है कि महिला प्रीमियर लीग में हमारा प्रदर्शन एक प्रेरणा बनेगा। हम टूर्नामेंट शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Recommended Video

    WPL 2023: TATA होगा अगले 5 सीजन के लिए Title Sponsor, BCCI ने साइन की डील | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+