WTC Final: धमाकेदार जीत के बाद भारत का फाइनल खेलना लगभग तय, दिल्ली में जीत का मिला बड़ा फायदा
India vs Australia, World Test Championship Points Table: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टो टेस्ट मैचों में केएल राहुल का बल्ला खामोश रहा है। केएल राहुल को तीसरे टेस्ट से बाहर किया जा सकता है।

India vs Australia, World Test Championship Points Table: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला तीन दिन में ही खत्म हो गया। भारत ने छह विकेट से यह मैच अपने नाम किया। भारत ने चार मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। दिल्ली टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। जिसके बाद भारत ने 262 रन बनाए। यहां तक मुकाबला बराबरी का लग रहा था। लेकिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 113 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत के सामने जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

WTC के फाइनल में पहुंचना लगभग तय
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचना लगभग पक्का हो गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर बनी हुई है। जीत के साथ ही भारत इस अंकतालिका में दूसरे, श्रीलंका तीसरे और साउथ अफ्रीका चौथे नंबर पर आ गई है। साउथ अफ्रीका को अपने घर में वेस्टइंडीज से खेलना है, जबकि श्रीलंका का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

फाइनल के करीब पहुंचा भारत
दिल्ली में मिली धमाकेदार जीत के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के करीब पहुंच गई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब अंतर पहले से काफी कम हो गया है। लिहाजा भारत के पास अब एक और जीत हासिल कर फाइनल में अपनी सीट पक्की करने की होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को इस सीरीज में दो टेस्ट मैच और खेलना है। भारत अगर इन दोनों में से एक मुकाबला भी जीत जाता है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगा।

भारत ने की अपनी स्थिति मजबूत
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियिशिप के फाइनल की ओर एक कदम बढ़ाते ही भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो हार का नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया अगर बचे हुए दो मुकाबले भी हार जाता है तो उस पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा। भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में 64.06 प्रतिशत अंक हो गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मुकाबला होने की सबसे अधिक उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications