वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले बड़ा अपडेट, भारत का एक खिलाड़ी हो सकता है मैच से बाहर
भारतीय टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल के दौरान चोटिल हुए हैं। टीम इंडिया के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है। कुछ खिलाड़ी वापस रिकवर हो रहे हैं, यह ख़ुशी की बात है।

World Test Championship Final: आईपीएल के दौरान भारतीय टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हुए हैं इस लीग के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का अहम फाइनल मैच होना है। केएल राहुल पहले ही बाहर हो गए हैं। कुछ अन्य खिलाड़ियों की चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम इंडिया के लिए यह राहत की बात हो सकती है।
शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार होंगे। दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए उपलब्ध रहेंगे। हेमस्ट्रिंग की चोट से उमेश यादव जल्दी ठीक होने वाले हैं। दूसरी तरफ शार्दुल ठाकुर फिटनेस हासिल करने में सफल रहे हैं। चिंता की बाद अब जयदेव उनादकट को लेकर है।
कंधे में चोट की वजह से जयदेव उनादकट बाहर हो गए थे। वह आईपीएल में नहीं खेल पाए और अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप स भी बाहर लग रहे हैं। हालांकि टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में अभी समय है, ऐसे में सलेक्टर्स अभी उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं कर रहे हैं।
इनसाइडस्पोर्ट के मुताबिक़ बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि शार्दुल और उमेश दोनों अहम खिलाड़ी हैं और ताजा अपडेट के अनुसार वे ठीक हैं। उमेश रिकवर हो रहे हैं लेकिन पूरी तरफ से फिट दो सप्ताह में होंगे। जयदेव का केस इस समय चिंताजनक है। अभी समय है इसलिए उनका रिप्लेसमेंट घोषित करने की जल्दी नहीं है।
जयदेव उनादकट की जगह शामिल किये जाने वाले गेंदबाजों की तरफ नज़र डाली जाए, तो मुकेश कुमार का नाम सबसे आगे दिखता है। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी उनकी गेंदबाजी काफी अच्छी रही है। उमेश यादव अगर फिट होते हैं, तो वह प्लेइंग इलेवन में होंगे। अगर वह फिट नहीं हो पाते, तो स्थिति कठिन होगी।
इंग्लैंड की परिस्तिथियों को देखते हुए तेज गेंदबाजों का फिट रहना जरूरी है। वहां स्विंग और उछाल वाले गेंदबाजों की आवश्यकता रहती है। बुमराह पहले से ही बाहर हैं। ऐसे में शमी और सिराज के साथ उमेश यादव की जोड़ी बेहतरीन हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications