IND vs BAN: मात्र 3 ओवर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा, जायसवाल ने भी मचाया गदर
India vs Bangladesh: कानपुर टेस्ट मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर धमाका कर दिया और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। बांग्लादेश के 233 रनों के जवाब में खेलते हुए पहली पारी में आते ही भारतीय बल्लेबाजों ने तहलका मचा दिया।
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दोनों ने मिलकर 3 ओवरों में ही 50 का आंकड़ा पार कर दिया। टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले इतनी तेजी से 50 रन किसी अन्य टीम की तरफ से नहीं बना है। रोहित और जायसवाल ने मिलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने सबसे तेज टीम फिफ्टी के बाद सबसे तेज टीम शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला। भारत के 100 रन 10.1 ओवर में पूरे हुए। इससे पहले भी यह कीर्तिमान भारत के नाम था, वेस्टइंडीज के खिलाफ 12.2 ओवर में टीम इंडिया ने 100 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा ने जोरदार बल्ला घुमाते हुए 3 छक्के और 1 चौके से 11 गेंदों में 23 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल दर्शकों का मनोरंजन किया। वह आउट हो गए लेकिन फैन्स उनकी यह पारी कभी नहीं भूल सकते। रोहित शर्मा जब आउट होकर वापस पवेलियन लौट रहे थे, तो दर्शकों खड़े होकर उनका अभिवादन किया, तालियों से स्टेडियम गूँज उठा।
जायसवाल और रोहित ने मिलकर 55 रनों की भागीदारी की। इस दौरान दोनों ने महज 23 गेंदों का सामना करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। बांग्लादेश के गेंदबाजों को कुछ समझ आता, उससे पहले ही भारतीय बल्लेबाजों ने रन बरसाना शुरू कर दिया। रोहित के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने धमाल मचाते हुए 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
टीम इंडिया की यही रणनीति है कि टेस्ट से बैटिंग करते हुए मैच के अंतिम दिन बांग्लादेश को पराजित किया जाए। भारत के लिए मैच काफी अहम है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने के लिए टीम इंडिया को तालिका में स्थिति मजबूत रखनी है।
इससे पहले बांग्लादेश की टीम आज 233 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। मोमिनुल हक ने अच्छी बैटिंग की और शतकीय पारी खेली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications