Bengal Lok Sabha Election Result: वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य की जीत? दिग्गज बीजेपी नेता के छूटे पसीने
Bengal Lok Sabha Election Result: बंगाल लोकसभा चुनावों के परिणाम दिलचस्प रहे हैं। बीजेपी को पिछले लोकसभा चुनावों से काफी कम सीटें इस बार मिल रही हैं। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पूरी तरह से यहाँ डोमिनेट किया है। बीजेपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर सीट से वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के एक सदस्य ने भी चुनाव लड़ा है। खास बात तो यह है कि इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को जीत मिलती हुई दिख रही है। यहाँ उनका मुकाबला बंगाल बीजेपी के एक बड़े नेता से है। बीजेपी की यहाँ हार हो रही है।

यहाँ बात कर रहे हैं कीर्ति आजाद की, जो किसी समय भाजपा का हिस्सा हुआ करते थे। इस बार ममता बनर्जी ने उनको टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। उनके सामने भाजपा के दिलीप घोष हैं। काउंटिंग में खबर लिखे जाने तो आजाद ने 75 हजार से भी ज्यादा वोटों की लीड बना ली थी।
दिलीप घोष बंगाल में बड़ा नाम है और उनकी हार होती है, तो यह अच्छी बात नहीं कही जा सकती है। कीर्ति आजाद बिहार की दरभंगा सीट से तीन बार के सांसद रहे हैं। इसके बाद पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया था। उनको पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित कर दिया गया था।
इसके बाद टीएमसी ने इस बार मौका देखा और आजाद को मैदान पर उतार दिया। टीएमसी का निर्णय सही साबित हुआ है। बंगाल से ममता बनर्जी ने दो क्रिकेटरों को मैदान में उतारा है। कीर्ति आजाद के अलावा युसूफ पठान को भी टीएमसी ने मैदान पर उतारा है।
युसूफ पठान को बहरामपुर से चुनाव मैदान में उतारा गया और वह लीड लेने में सफल रहे हैं। हालांकि कुछ मौकों पर मामला ऊपर-नीचे हुआ था। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी यहाँ से सांसद थे लेकिन वह नम्बर दो पर चले गए। यहाँ उनकी हार देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications