World Cup 2023: वर्ल्ड कप में छाया सब्जी वाले का बेटा, रात को करता है वेटर का काम
World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है। श्रीलंका को अपने पहले दोनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने इन दोनों ही मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। लेकिन गेंदबाजों के साधारण प्रदर्शन की वजह से टीम को दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी तो वही दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को शिकस्त देने का काम किया।
रितेश कुमार हैं नेट गेंदबाज: श्रीलंका की टीम के लिए नेट में गेंदबाजी करने वाले रितेश कुमार इन दिनों चर्चाओं में हैं। झारखंड के रांची के रहने वाले रितेश कुमार श्रीलंकाई बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी करते हैं। उनकी गेंदबाजी के चर्चे काफी जगह फैले हुए हैं। श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम के दिल्ली में खेले गए मैच से पहले रितेश ने नेट गेंदबाजी की भूमिका निभाई थी।

पिता बेचते हैं सब्जी: न्यूज वेबसाइट अमर उजाला की रिपोर्ट की मानें तो रितेश के माता-पिता रांची में सब्जी बेचते हैं। रितेश के माता-पिता सब्जी का ठेला लगाते हैं। रितेश की प्रतिभा की पहचान श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या और तिलकरत्न दिलशान ने की थी। दरअसल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान रितेश इन दिग्गजों को नेट पर प्रैक्टिस कराया करते थे। जिसके बाद दोनों ही पूर्व क्रिकेटरों ने रितेश की जमकर तारीफ की थी।
रात को करते हैं वेटर का काम: श्रीलंका ने रितेश को नेट गेंदबाज रखने के लिए आईसीसी को पत्र भी लिखा था। इसी सिफारिश पर वह दिल्ली में श्रीलंका अफगानिस्तान के होने वाले मैच में नेट गेंदबाज की भूमिका में नजर आए। 20 साल के रितेश जहां दिन में क्रिकेट खेलते हैं तो वहीं रात में वह होटल में वेटर का काम करते हैं। रितेश ने रांची इसलिए छोड़ा था क्योंकि उनको भारत के लिए और बेहतर क्रिकेट खेलना है। वह बेहतर अकादमी में जाकर क्रिकेट की बारीकियों पर और काम करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications