SL vs WI, Toss: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज बल्लेबाजी को तैयार, जानें प्लेइंग 11

Sri Lanka vs West Indies, Super Sixes, Match 9: वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स के नौवें मैच में श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज की कोशिश श्रीलंका के सामने एक विशाल लक्ष्य रखने की होगी।

बाहर हो चुकी है वेस्टइंडीज: वर्ल्ड कप की रेस से वेस्टइंडीज की टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम सम्मान बचाने के लिए खेलेगी। वहीं वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी श्रीलंका की कोशिश जीत के साथ क्वालीफायर के सफर को अंत करने की होगी।

World Cup Qualifiers 2023 1

बराबरी की होगी टक्कर: श्रीलंका की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले ही वर्ल्ड कप में एंट्री कर चुकी है। जबकि वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग के शतक की बदौलत अपने पिछले मैच में ओमान को सात विकेट से हराने का काम किया था। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 64 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 30 में श्रीलंका तो वहीं 31 मुकाबलों में वेस्टइंडीज ने बाजी मारी है।

जानिए कहां देख सकते हैं लाइव मैच: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के सुपर सिक्स मुकाबले को आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा डिजनी प्लस हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर भी अपने मोबाइल पर यह मुकाबले लाइवस्ट्रीम किए जा सकते हैं। वहीं दोनों टीम के ट्विटर हैंडल से भी मैच के लाइव अपडेट का मजा लिया जा सकता है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, सहान अराचिगे, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, शमर ब्रूक्स, काइल मेयर्स, रोस्टन चेज़, केविन सिंक्लेयर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+