World Cup: डेविड वॉर्नर ने सचिन, गांगुली, डीविलियर्स को पछाड़ा, वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

World Cup 2023, David Warner: भारत के खिलाफ चेन्नई में वर्ल्ड कप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने अपने ही अंदाज में शुरुआत की। इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे वॉर्नर ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।

डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे किये। वह वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। सचिन और डीविलियर्स दोनों ने ही इस उपलब्धि के लिए 20-20 पारियां खेली थी।

david warner

डेविड वॉर्नर ने एक कदम आगे जाकर ये रन महज 19 पारियों में ही बना डाले। इस तरह वह टॉप पर आ गये। इस लिस्ट में सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है। दादा ने 21 पारियां खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। उनके अलावा विवियन रिचर्ड्स ने भी इतनी ही गेंदों का सामना किया था।

डेविड वॉर्नर ने भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। वह 41 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बल्ले से फिफ्टी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि वह धाकड़ बैटिंग कर रहे थे लेकिन कुलदीप यादव ने अपनी गेंद पर कैच लेकर उनको पवेलियन भेज दिया।

साल 2015 में वॉर्नर ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेला था। उस समय ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल मैच में हराते हुए कप उठाया था। इसमें डेविड वॉर्नर का अहम योगदान रहा था। वह 345 रन बनाकर अपनी टीम को चैम्पियन बनाने में सफल रहे थे। उस समय उन्होंने 8 मैच खेले थे।

साल 2019 में वॉर्नर के बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिली थी। वह 10 मैचों में 647 रन बनाने में सफल रहे थे। इस बार भी वह अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। देखना होगा कि आगामी मैचों में उनके बल्ले से रन आएँगे या नहीं। उनकी बैटिंग ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+